ePaper

Bihar News: बिहार में 10 IPS अफसरों को मिला प्रमोशन, डीआइजी रैंक के विकास वैभव के साथ तीन बने आइजी

Updated at : 28 Dec 2020 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: बिहार में 10 IPS अफसरों को मिला प्रमोशन, डीआइजी रैंक के विकास वैभव के साथ तीन बने आइजी

Bihar News: बिहार के कई आइपीएस अफसरों (IPS Officers) को प्रमोशन मिलने की खबर है. सूत्रों के अनुसार सोमवार को गृह विभाग की विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक हुई थी. इसमें लगभग दस अधिकारियों को प्रोन्नति देने पर मुहर लगी. इसमें तीन डीआइजी को आइजी और छह आइजी को एडीजी पद पर प्रोन्नति मिली है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के कई आइपीएस अफसरों को प्रमोशन मिलने की खबर है. सूत्रों के अनुसार सोमवार को गृह विभाग की विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक हुई थी. इसमें लगभग दस अधिकारियों को प्रोन्नति देने पर मुहर लगी. इसमें तीन डीआइजी को आइजी और छह आइजी को एडीजी पद पर प्रोन्नति मिली है. बिहार में 10 IPS अफसरों को प्रमोशन मिलने से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

हालांकि, सोमवार को विभाग स्तर पर इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गयी है. विभाग के एक आला अधिकारी ने बताया कि आइपीएस के प्रमोशन की चर्चा चल रही है. 31 दिसंबर तक कई आइपीएस पदाधिकारियों को प्रोन्नति दी जाने की चर्चा है. डीआइजी रैंक के तीन अफसर विकास वैभव, विजय वर्मा, सुरेश चौधरी को आइजी बनाया गया है.

वहीं पांच आइजी को एडीजी में प्रोन्नत मिली है. इनमें एनएच खान, पारसनाथ, अमित जैन, बच्चू सिंह मीणा,कमल किशोर सिंह आइपीएस के नाम हैं. सूत्रों के अनुसार प्रोन्नति समिति ने एडीजी शोभा अहोतकर को डीजी रैंक में प्रोन्नत करने पर मुहर लगा दी गयी है. इसके अलावा भी कई अन्य आइपीएस अफसरों का भी प्रोन्नति में नाम है.

Also Read: Bihar Politics: जूनियर डॉक्टरों के पक्ष में उतरे पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, CM नीतीश कुमार से कर दी ये मांग

Posted By: utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन