RJD से सुनील सिंह की उम्मीदवारी पर रोहिणी भड़कीं, बोलीं- मक्कारी जिसकी फितरत उसे उम्मीदवार कैसे बनाया

Published by : Preeti Dayal Updated At : 08 Jun 2026 2:20 PM

विज्ञापन

रोहिणी आचार्य

Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में महागठबंधन की ओर से आरजेडी नेता सुनील कुमार सिंह ने आज नामांकन किया. इस पर लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य भड़क गईं हैं. एक्स पर उन्होंने तंज भरे लहजे में सवाल भी उठाया है.

विज्ञापन

Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर नामांकन के आखिरी दिन आज सभी उम्मीदवार नॉमिनेशन के लिए पहुंच रहे हैं. महागठबंधन की ओर से राजद नेता सुनील कुमार सिंह ने नामांकन किया. इस पर अब लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य भड़कीं. उन्होंने एक्स के जरिए पोस्ट शेयर कर सवाल उठाया.

जानिए रोहिणी ने अपने पोस्ट में क्या-क्या लिखा?

रोहिणी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘गुटबाजी, भीतरघात, विश्वासघात, मक्कारी जिसकी फितरत, विरोधियों से जिसकी मिलीभगत, नजदीकियों की बात बता कर उगाही, वसूली करना जिसका धंधा, जो अपनी झूठी धौंस जताने के लिए पार्टी कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों को सामने बिठा कर बहन – बेटियों के बारे में ओछी – अमर्यादित बातें है करता, उसको कैसे “उसके” ही द्वारा उम्मीदवार बना दिया गया’.

आगे उन्होंने यह भी लिखा, ‘जिसे सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे ले जाने, पार्टी की बेहतरी की जिम्मेदारी लालू जी ने सौंपी ? समर्पित, निष्ठावान कार्यकर्ताओं नेताओं का टोंटा पड़ गया क्या ? ऐसे ही लोगों की वजह से वर्षों से मजबूती के साथ खड़े कार्यकर्ताओं-समर्थकों में विक्षोभ-असंतोष भी है और ऐसे ही लोगों की वजह से हुआ नुकसान भी दिख ही चुका है, बीते वर्ष के नवंबर के महीने में’.

रोहिणी आचार्य इतने पर ही नहीं रुकीं. आगे उन्होंने यह भी लिखा, ‘पार्टी की स्थापना के समय से लेकर आज तक पार्टी के साथ मजबूती से खड़े एक नहीं अनेकों समर्पित, सम्मानित, जमीन से जुड़े कट्टर लालूवादी अल्पसंख्यक चेहरे हैं. यादव , दलित , पिछड़े व वंचित समाज से आने वाले वरिष्ठ व युवा लोग हैं, ऐसे लोगों की अनदेखी गंभीर चिंता का विषय है और पार्टी हित में तो कतई नहीं है’.

पहले भी नाराजगी जाहिर कर चुकीं हैं रोहिणी

इस तरह से रोहिणी आचार्य ने तंज भरे लहजे में निशाना साधा. लेकिन यह पहली बार नहीं है जब रोहिणी आचार्य ने पार्टी के फैसले पर सवाल उठाया है. इससे पहले भी रोहिणी आचार्य की नाराजगी सामने आई है. रोहिणी आचार्य के इस पोस्ट के बाद आरजेडी के अंदर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है.

नामांकन के बाद क्या बोले सुनील सिंह?

नामांकन दाखिल करने के बाद सुनील कुमार सिंह ने लालू प्रसाद को धन्यवाद कहा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा, चाहे इस सदन में हमारी संख्या जितनी भी हो, आरजेडी का झंडा झुकने नहीं देंगे. मेरे नेता ने जो विश्वास जताया है, हम वादा करते हैं कि उस पर शत प्रतिशत खरा उतरेंगे.

Also Read: बिहार MLC चुनाव: चमचमाती लैंड क्रूजर से नामांकन करने पहुंचे पवन सिंह, निशांत कुमार समेत इन नेताओं ने भी किया नॉमिनेशन

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन