बिहार में MLC चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, संजय झा के घर पहुंचे नीतीश कुमार, क्या रोहिणी लड़ेंगी इलेक्शन?

Updated:
विज्ञापन

बिहार विधानमंडल

Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. आज से नामांकन की शुरुआत भी हो गई है. सोमवार को ही सुबह-सुबह नीतीश कुमार, संजय झा के आवास पर पहुंचे और मुलाकात की. इसके बाद वे उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के आवास भी पहुंचे.

विज्ञापन

Bihar MLC Election 2026: बिहार में 10 सीटों पर बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरु हो गया है. इस बीच सियासी हलचल भी तेज हो गई है. पटना में जेडीयू नेताओं के बीच मुलाकात हो रही. सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और डिप्टी सीएम विजय चौधरी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की. राजनीतिक दृष्टिकोण से यह मुलाकात खास मानी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रविवार को भी चला था मुलाकात का सिलसिला

इससे पहले रविवार को भी नीतीश कुमार और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की मुलाकात हुई थी. इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी भी संजय झा के आवास पर जाकर उनसे मिले थे. इस तरह से सीटों के बंटवारे को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है. इसके साथ ही घटक दलों की ओर से सीटों की डिमांड भी शुरू हो गई है.

चुनाव का जानिए पूरा शेड्यूल

इलेक्शन कमीन की ओर से जारी शेड्यूल की माने तो, एक जून से आठ जून तक नामांकन होगा. नौ जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. 11 जून तक नाम वापसी का समय है. दस नामांकन होने की स्थिति में 11 जून को नाम वापसी की समय खत्म हो जाने के बाद निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी जाएगी.

इसके बाद दस से अधिक नामांकन की स्थिति में 18 जून को मतदान कराया जाएगा. विधानसभा कोटे की इन दस सीटों के लिए 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाला जाएगा. शाम चार बजे के बाद मतों की गिनती होगी और परिणाम जारी होगा.

रोहिणी ने चुनाव लड़ने को लेकर क्या कहा था?

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी हलचल के बीच लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य को लेकर भी खूब चर्चा थी कि वे चुनाव लड़ सकतीं हैं. लेकिन उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर इसे सिर्फ अफवाह बताया था. रोहिणी ने एक्स पर लिखा था, ‘घुसपैठियों, साजिश रचने और विरोधियों के साथ मिलीभगत रखने वालों का गिरोह अपने चंद मीडिया मित्रों की मदद से मेरे आगामी विधान परिषद् चुनाव में प्रत्याशी बनने की अफवाह फैला रहा है.’

उन्होंने यह भी लिखा, ‘गंदी नियत वाले इन लोगों ने पहले भी मेरी छवि को नुकसान पहुंचाने के मकसद से ऐसी कोशिश की थी और तब इनके झूठ का पर्दाफाश भी हुआ था. इस बार भी होगा. ये वही लोग हैं, जिन लोगों ने कुछ महीने पहले मेरे नाबालिग बेटे और मेरी सासु मां के विधानसभा चुनाव लड़ने की बात की अफवाह जमकर फैलाई थी.’

Also Read: बिहपुर-बिहारीगंज रेल परियोजना को मंजूरी, 40 साल पुरानी मांग पूरी, कोसी-अंग क्षेत्र को होगा फायद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन