ePaper

Bihar Weather: भागलपुर का पारा@ 4.5 डिग्री, आसपास के जिलों में भी कनकनी व कोहरा, इस दिन से घटेगी ठंड...

Updated at : 11 Jan 2023 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather: भागलपुर का पारा@ 4.5 डिग्री, आसपास के जिलों में भी कनकनी व कोहरा, इस दिन से घटेगी ठंड...

Bihar Weather Alert: बिहार में भीषण ठंड पड़ रही है. भागलपुर व आसपास के जिलों में अभी ठंड से राहत नहीं मिलने के आसार है. घने कोहरे ने जिले के अधिकतर भाग पर कब्जा जमाया है. जानिये मौसम विभाग के अनुसार, कब से घटेगी ठंड..

विज्ञापन

Bihar Weather Alert: बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. सूबे के कई जिलों में सीवियर कोल्ड डे और कोल्ड डे दोनों की स्थिति बनी हुई है. प्रदेश के सभी जिले घने कोहरे की चपेट में हैं. मौसम विभाग के अनसुार, भागलपुर व आसपास के जिलों में तेज रफ्तार पछुआ हवा से कनकनी भरा ठंङ भारी इजाफा हुआ है और इजाफा होने की संभावना अगले तीन दिनो तक बना हुआ है.

अगले चार-पांच दिनों तक तापमान

सोमवार के अनुपात मे मंगलवार को अधिकतम तापमान मे भारी गिरावट दर्ज होते हुए 5.2 ङिग्री सेल्सियस तक पारा गिरा,जबकि न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस का गिरावट दर्ज हुआ है. तापमान में उतार-चढ़ाव अगले चार-पांच दिनों तक जारी रहने की संभावना है.तत्काल अगले चार दिनों तक ठंड से राहत की उम्मीद नही के बराबर है. तत्पश्चात तापमान मे बृद्धि के साथ राहत के आसार है.

मकर संक्रति के बाद राहत मिलने की संभावना

ठंङ की स्थति कमोवेश मौजूदा स्थिति की तरह बने रहने की संभावना है. बीएयू के बीते वर्ष के आंकड़े बताते है कि तत्काल ठंङ से राहत नही मिलने की संभावना है और पारा धीरे धीरे कर गिरेगा. मकर संक्रति के बाद धीरे धीरे कर राहत मिलने की संभावना है.

पश्चिमी हवा 10 से 18 किलोमीटर प्रति घंटा

बीएयू के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंन्द्र के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 से 15 जनवरी के बीच भागलपुर और आसपास के जिला में पश्चिमी हवा 10 से 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक चलने की संभावना है.

14 जनवरी से तापमान में वृद्धि की संभावना

बीएयू के पीआरओ डॉ रमेश कुमार शर्मा के द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, तत्काल वर्षा की संभावना नही है, हवा के तेज रफ्तार रहने के कारण ठंढ बरकरार रहने की संभावना बना हुआ है. न्यूनतम तापमान में कमी बनी रहेगी, रात और सुबह में कोहरा रहने की संभावना है, दिन में देर से धूप निकलने की संभावना है, 14 जनवरी से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना है.

मंगलवार को आसपास का तापमान

मंगलवार को आसपास का अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा मे नमी की मात्रा तीसरे दिन 100 प्रतिशत तक रही एवं पश्चिमी हवा औसत 13.8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन