औरंगाबाद से खगड़िया तक वज्रपात से 7 लोगों की गई जान, सीएम सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

CM Samrat Choudhary: बिहार में वज्रपात से 7 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को तुरंत 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने और लोगों से खराब मौसम में घरों में रहने की अपील की है.

विज्ञापन

CM Samrat Choudhary: बिहार में खराब मौसम और वज्रपात की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई है. दिल्ली दौरे से पटना लौटते ही बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने बताया कि वज्रपात की इस ताजा घटना में औरंगाबाद में 2, गया में 3, सारण में 1 और खगड़िया में 1 व्यक्ति की असामयिक मृत्यु हुई है. उन्होंने कहा कि इतने लोगों की अचानक जान जाना अत्यंत दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और उनके परिजनों को इस मुश्किल समय में हौसला दें.

विज्ञापन

मृतकों के परिजनों को तुरंत मिलेगा मुआवजा

इस हादसे को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तुरंत बड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग को आदेश दिया है कि वज्रपात का शिकार हुए सभी मृतकों के परिजनों को बिना किसी देरी के 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि तुरंत दी जाए. सरकार की कोशिश है कि पीड़ित परिवारों को इस दुख की घड़ी में जल्द से जल्द आर्थिक संबल मिल सके. इसके लिए विभाग के अधिकारियों को कागजी प्रक्रिया फटाफट पूरी करने को कहा गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

खराब मौसम में घरों में रहने की अपील

मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से खराब मौसम के दौरान पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग समय-समय पर जरूरी दिशा-निर्देश जारी करता है, लोग उसका सख्ती से पालन करें. उन्होंने जनता से कहा कि जब भी मौसम खराब हो, तो लोग यथासंभव अपने घरों के अंदर ही रहें. खेतों या पेड़ों के नीचे जाने से बचें और पूरी तरह सुरक्षित रहें.

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी यादव जल्द बदल सकते हैं आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष, तीन नाम रेस में आगे

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन