कल का मौसम: बिहार के 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 अगस्त तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

बिहार मौसम खबर

Bihar Kal Ka Mausam: बिहार में 25 से 30 अगस्त के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. 27 अगस्त को ज्यादातर जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है.

विज्ञापन

Bihar Kal Ka Mausam: बिहार में 25 से 30 अगस्त के बीच मौसम का मिजाज कई बार बदल सकता है. मौसम विभाग ने इन छह दिनों में अलग-अलग जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की स्थिति बन सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

25 अगस्त को अधिकांश जिलों बारिश का अलर्ट

25 अगस्त को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, बक्सर, भोजपुर, पटना, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय और नवादा में येलो अलर्ट जारी किया गया है. सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में कोई चेतावनी नहीं है.

26 अगस्त को इन जिलों में रहेगा अलर्ट

26 अगस्त को मौसम का असर कुछ इलाकों से हटकर दूसरे जिलों में दिखाई देगा. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, अरवल और नवादा में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इस दिन सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में कोई चेतावनी नहीं दिखाई गई है.


27 अगस्त को ज्यादातर बिहार में मौसम पर नजर

27 अगस्त को सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार को छोड़कर बिहार के बाकी सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यानी पश्चिम चंपारण से लेकर पूर्वी बिहार और दक्षिण बिहार के ज्यादातर हिस्सों में मौसम खराब होने की संभावना को देखते हुए सावधानी रखने की जरूरत होगी.

28 अगस्त को पूर्वी बिहार में बढ़ेगा मौसम का असर

28 अगस्त को मौसम का रुख फिर बदला रहेगा. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, पटना, बेगूसराय, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया और नवादा में कोई चेतावनी नहीं है.

सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

29 अगस्त को इन 20 जिलों में अलर्ट

29 अगस्त को सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, गया और जहानाबाद में येलो अलर्ट जारी किया गया.

30 अगस्त को सिर्फ 5 जिलों में चेतावनी

30 अगस्त को खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया गया है. बिहार के बाकी सभी जिलों में मौसम को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी गई है.

इसे भी पढ़ें:  कोइलवर से गंगा किनारे आगे बढ़ेगा मरीन ड्राइव, 70 हजार करोड़ से बनेगा 126 किमी लंबा मार्ग, सीएम ने क्या बताया



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन