बिहार के 19 जिलों में आज बिगड़ा रहेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

बिहार में बारिश का अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Rain Alert: बिहार में मॉनसून एक्टिव है. कई जिलों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग की माने तो, 19 जिलों में मौसम बिगड़ा रह सकता है. यह भी संभावना जताई गई है कि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में इन दिनों दो तरह का मौसम देखने के लिए मिल रहा है. कहीं उमस वाली गर्मी से लोग परेशान हैं तो कहीं रुक-रुककर बारिश हो रही है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में अलर्ट जारी किया है. इस जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. साथ ही बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन 19 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने जिन 19 जिलों में अलर्ट जारी किया है, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार शामिल है. इस तरह से आज खासकर उत्तर और मध्य बिहार में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रह सकता है.

Image

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो, अगले तीन से चार दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियां तेज हो सकतीं हैं. 22 अगस्त को उत्तर बिहार, उत्तर-पश्चिम बिहार और दक्षिण बिहार जिलों में बारिश हो सकती है. इस दिन अररिया, किशनगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

इसके बाद 23 अगस्त को सिर्फ कुछ जिलों को छोड़ बाकी के सभी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. कुछ जिलों में ऑरेंज जबकि कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 24 और 25 अगस्त को भी डबल अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां तेज होने से लोगों को उमस वाली गर्मी से काफी हद तक राहत मिल सकेगी.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटे में मौसम की बात करें तो, कई जिलों में बारिश दर्ज की गई. जबकि कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही का दौर जारी रहा. पटना की बात करें तो, दिनभर धूप-छांव का दौर जारी रहा. लेकिन इस बीच लोगों को उमस वाली गर्मी ने परेशान किया. राजधानी का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया.

क्या कहना है मौसम वैज्ञानिकों का?

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के आसपास के इलाकों में वेल-मार्क लो प्रेशर एरिया एक्टिव है. इसके साथ ही मॉनसून ट्रफ लाइन भी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है. इन दोनों मौसम की प्रणालियों की वजह से बिहार में बादल बन रहे हैं. राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है.

Also Read: बिहार में फिल्म बनाना होगा आसान, शूटिंग से प्रचार तक सरकार खुद संभालेगी पूरी व्यवस्था


विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन