बिहार के 13 जिलों में आज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी की एडवाइजरी

Updated:
विज्ञापन

बिहार में बारिश की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का मिजाज इन दिनों खुशनुमा बना हुआ है. उमस वाली गर्मी से लोगों को काफी हद तक राहत मिली. ऐसे में आज मौसम विभाग ने 13 जिलों में अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार के जिलों में मौसम इन दिनों बिगड़ा हुआ रह रहा है. दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने की वजह से लोगों को राहत मिली है. इस बीच मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि बाकी के जिलों में येलो अलर्ट है. यानी कि पूरे बिहार में मौसम बदला हुआ रह सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग की माने तो, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी और नवादा में ऑरेंज अलर्ट है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. ऐसे में मौसम लोगों से सावधान रहने की भी अपील की गई है.

इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, कैमूर, रोहतास, गयाजी और नवादा में भारी से भी भारी बारिश हो सकती है. राज्य में लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है. इस तरह से देखा जाए तो, मॉनसून वाली बारिश का असर अब पूरे बिहार में दिखना शुरू हो गया है.

Image

पिछले 24 घंटे में मौसम का हाल

आईएमडी की माने तो, पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर और दक्षिण बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई. पटना और इसके आस-पास के इलाकों में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा. साथ ही पूरे दिन बादल छाए रहे. सीमांचल के जिलों में भी अच्छी बारिश हुई. इसके साथ ही नेपाल में हो रही बारिश की वजह से राज्य की कई प्रमुख नदियां उफन आईं हैं. कई रेल लाइनों पर पानी लग जाने की वजह से आवागमन ठप रहा.

अगले कुछ दिनों तक मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की माने तो, अगले दो से तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है. राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. उत्तर और पश्चिम बिहार के जिलों में मध्यम स्तर से लेकर भारी बारिश हो सकती है. जबकि दक्षिण और मध्य बिहार के जिलों में हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है. इसके साथ ही तापमान में गिरावट होने से लोगों को काफी राहत मिल सकेगी.

Also Read:मुजफ्फरपुर- भागलपुर में खुलेंगे AI और इंजीनियरिंग कॉलेज, इन लोगों पर लगेगा गुंडा एक्ट, सम्राट कैबिनेट ने 10 एजेंडों पर लगाई मुहर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन