बिहार के इन 26 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी, IMD की एडवाइजरी जारी

Updated:
विज्ञापन
Bihar Heavy Rain Alert 26 districts today

बिहार में बारिश की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Rain Alert: बिहार के सभी जिलों में अब धीरे-धीरे मॉनसून एक्टिव हो रहा है. कई जिलों में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग की ओर से आज 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में आज मौसम विभाग की तरफ से 26 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. सोमवार को ही कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट लिया. पटना समेत कई जिलों में काले बादल छाए और हल्की बारिश भी दर्ज की गई. लेकिन लोगों को उमस वाली गर्मी से कुछ खास राहत नहीं मिल सकी.

इन 26 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने जिन 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, बक्सर, भोजपुर, पटना, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, लखीसराय, शेखपुरा, गया, नवादा, कैमूर, औरंगाबाद और रोहतास शामिल है. बिगड़े मौसम में लोगों से सावधान रहने की भी अपील की गई है.

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

इसके अलावा सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है. बिहार के 5 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग की माने तो, तेज आंधी तूफान के साथ पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा और वैशाली जिले में भारी बारिश का पूर्वानुमान है.

अगले 3 से 4 दिनों तक मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की माने तो, अगले 3 से 4 दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा. पटना समेत दक्षिण बिहार के जिलों में भी झमाझम बारिश की संभावना है. इस दौरान तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज से पटना और इसके आस-पास के जिले जैसे कि गया, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद, नवादा, कैमूर, रोहतास और जहानाबाद में बादल छाए रहने की संभावना है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पटना में मौसम का हाल

पटना की बात करें तो, शहर में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की सक्रियता बढ़ने की वजह से सोमवार को मौसम ने करवट ली. दोपहर में शहर में हुई हल्की बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली. जबकि रात में भी शहर में बारिश हुई. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मंगलवार को शहर में बादल छाये रहने के साथ बादल गरजने, वज्रपात के साथ आंधी-पानी की स्थिति बने रहने की संभावना है.

साथ ही शहर में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश से मौसम सामान्य बने रहने के आसार है. मौसम में बदलाव आने के साथ शहर के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. बीते 24 घंटे के दौरान शहर के अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है.

Also Read: मीठापुर-न्यू बाइपास फ्लाइओवर जुलाई के दूसरे सप्ताह से होगा चालू, पटनावासियों को जाम से मिलेगी राहत

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन