Bihar Flood: बाढ़ में फंसे परिवारों के बीच पहुंचे मंत्री संजय सिंह,लोजपा ने पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

Updated:
विज्ञापन

बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित करते

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर ‘चिराग के भरोसा’ अभियान के तहत बिहार सरकार के PHED मंत्री संजय सिंह ने महनार के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया और प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित की.

विज्ञापन

Bihar Flood लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत अभियान चलाया गया. ‘चिराग के भरोसा’ अभियान के तहत बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण (PHED) मंत्री संजय सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित की.

विज्ञापन

मंत्री संजय सिंह ने महनार प्रखंड की हसनपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 3 और 6 तथा अल्लीपुर हट्टा पंचायत में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव सरकारी एवं संगठनात्मक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें..

‘चिराग के भरोसा’ अभियान से राहत की उम्मीद

राहत सामग्री वितरण के दौरान मंत्री संजय सिंह ने कहा कि लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हाजीपुर के सांसद चिराग पासवान अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के प्रति पूरी तरह संवेदनशील हैं. प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में ‘चिराग के भरोसा’ अभियान के जरिए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी बाढ़ पीड़ित परिवार राहत से वंचित न रहे.

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। सरकार का प्रयास है कि प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए और जनजीवन को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके.

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संभाली जिम्मेदारी

राहत वितरण कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे. इनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता अवधेश कुमार सिंह, युवा प्रदेश महासचिव संतोष शर्मा, महनार प्रखंड अध्यक्ष अमरेश सिंह, जंदाहा प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सिंह, शंकर पासवान, सतीश पासवान और रवि पासवान समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे. पंचायत प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी राहत सामग्री वितरण में सहयोग किया. लोजपा (रामविलास) के पदाधिकारियों ने कहा कि बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक प्रभावित क्षेत्रों में राहत अभियान जारी रहेगा. पार्टी की ओर से जरूरतमंद परिवारों तक लगातार सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.

Also Read : Video: बच्चों के बीच बेंच पर बैठीं जहानाबाद की DM, जांच में रिकॉर्ड से पढ़ाई तक मिलीं गड़बड़ियां

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन