Teghra Election Result 2020: तेघड़ा में भाकपा की बड़ी जीत, जदयू को बड़े अंतर से हराया
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Nov 2020 12:17 AM
TeghraVidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: बेगूसराय जिले के तेघड़ा (Teghra) विधानसभा सीट क्रम संख्या 143 पर 03 Nov 2020, मंगलवार को दूसरे चरण में मतदान हुआ था. यहां से भाकपा के राम रतन सिंह ने जेडीयू प्रत्याशी बीरेंद्र कुमार सिंह को हरा दिया. राम रतन सिंह को 85229 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे बीरेंद्र कुमार सिंह को 37250 मत मिले हैं.

आपको बता दें कि तेघड़ा विधानसभा सीट से जदयू के बीरेंद्र कुमार सिंह की सीधी टक्कर भाकपा के राम रतन सिंह से थी. बात करें मतदाताओं की तो तेघड़ा विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 68 हजार 8 सौ 21 है. जिसमें पुरुष वोटरों की संख्या 1 लाख 44 हजार 9 सौ 76 है. जबकि, महिला वोटरों की संख्या 1 लाख 23हजार 8 सौ 29 है. इस विधानसभा सीट से 16 किन्नर वोटर भी अपने मत का प्रयोग किया.
साल 2015 में तेघड़ा विधानसभा चुनाव में राजद के वीरेंद्र कुमार ने भाजपा के रामलखन सिंह को हराया था.
प्रत्याशी पार्टी वोट
वीरेंद्र कुमार राजद 68975
रामलखन सिंह भाजपा 53364
वर्ष 2010 के तेघड़ा विधानसभा चुनाव में बीजेपी के ललन कुमार
ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सीपीआई के रामरतन सिंह को हराया था.
प्रत्याशी पार्टी वोट
ललन कुमार बीजेपी 38694
रामरतन सिंह सीपीआई 32848
Posted By: Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए