Patna Vidhan Sabha Chunav 2020 Live Update: पटना जिले में मतदान संपन्न, जानिए कितने प्रतिशत हुई वोटिंग?
Patna Vidhan Sabha Chunav 2020 Live News Update: पटना जिले के 9 विधानसभा सीटों Bakhtiyarpur, Digha, Bankipur, Kumharrar, Patna Sahib, Fatuha, Danapur, Maner और Phulwari में मंगलवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं के उत्साह के आगे कोरोना का डर फीका पड़ गया. बिना खून खराबे के शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ. पटना में पांच बजे तक करीब 46.57 फीसदी वोटिंग हुई. कोरोना काल में लोग घर से निकले. वैसे पहले चरण की वोटिंग को लेकर मतदाताओं में जो उत्साह दिखा वैसा इस बार नहीं था. एक-दो जगहों पर इवीएम की शुरुआती गड़बड़ी और अन्य समस्याओं के कारण मतदान की प्रक्रिया शुरू होने में देरी हुई. अन्य सभी जगहों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान की प्रक्रिया पूरी की गयी. बिहार इलेक्शन 2020 से जुडी लेटेस्ट न्यूज़ के लिए बने रहे.. जानें का पूरा अपडेट.
पटना में 39.65 प्रतिशत मतदान
सुबह 3 बजे तक जिले में 39.65 प्रतिशत मतदान हुआ है. मतदान की रफ्तार बेहद धीमी है.
पटना में 28.00 प्रतिशत मतदान
दोपहर 1 बजे तक जिले में 28.00 प्रतिशत मतदान हुआ है.
वोटर के साथ मारपीट
पटना में वोटिंग कर लौट रहे 3 लोगों के साथ मारपीट की गयी है, शिकायत दर्ज की गयी है. पटना के फतुहा विधानसभा के सोनारू इलाका स्थित बूथ संख्या 214 A पर मतदान कर लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ मार पीट की गई है. तीनों लोग घायल हो गए हैं. इन लोगों ने एक खास दल के समर्थकों पर पिटाई का आरोप लगाया है. इनका कहना है कि एक खास दल के समर्थकों ने इन पर खास पार्टी को वोट करने का दबाव बनाया, जब उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो उनकी पिटाई की गई. पीड़ित परिवार शिकायत दर्ज कराने फतुहा थाना पहुंच गया है.
शत्रुघ्न सिन्हा का दावा, लव सिन्हा के पक्ष में होंगे मतदान
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बांकीपुर विधानसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी लव सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने दावा किया कि इस बार बिहार में बदलाव की लहर है. उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि परिणाम बिहार में लव सिन्हा और विकास के पक्ष में होंगे. आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बांकीपुर विधानसभा सीट पर दूसरे चरण के तहत चुनाव हो रहा है.
स्कूटी पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे रामकृपाल
पटना में सांसद रामकृपाल यादव स्कूटी पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे. उन्होंने लोगों से मत का प्रयोग करने की अपील की
पटना में 18.16 प्रतिशत मतदान
सुबह 11 बजे तक जिले में 9.52 प्रतिशत मतदान हुआ है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए