Khajauli Election Result 2020: खजौली सीट पर बीजेपी जीती, आरजेडी को मिली हार; जानें किसे मिले कितने वोट
Khajauli Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मधुबनी जिला के विधानसभा क्रम संख्या 33 खजौली सीट पर बीजेपी ने आरजेडी के सीताराम यादव को जोरदार शिकस्त दी है. बीजेपी प्रत्याशी अरुण शंकर प्रसाद ने 82870 वोट हासिल किये, जबकि आरजेडी उम्मीदवार सीताराम यादव को 59833 वोट से संतोष करना पड़ा.

आपके शहर में
खजौली विधानसभा सीट पर राजद के टिकट पर सीताराम यादव और भाजपा के टिकट पर अरुण शंकर प्रसाद आमने-सामने थे. इस बार विधानसभा चुनाव में खजौली सीट से कुल 22 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थे.
पिछले चुनावों की बात करें, तो 2015 में राजद के टिकट पर चुनाव लड़नेवाले सीताराम यादव ने 71534 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के अरुण शंकर प्रसाद को 60831 वोट मिले थे. हार का अंतर 10703 वोटों का था.
2010 के चुनाव में इस सीट से भाजपा के अरुण शंकर प्रसाद विधायक चुने गए थे. उन्होंने राजद के सीताराम यादव को हराया थी. अरुण शंकर प्रसाद को 44959 मत मिले थे. वहीं, सीताराम यादव को 34246 वोट. हार का अंतर 10713 वोटों का था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए