ePaper

सुशील मोदी का विपक्ष से सवाल, बताएं- बैलेट पेपर के पुराने तरीके से चुनाव कराने की क्यों की जा रही है मांग

Updated at : 15 Jul 2020 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
सुशील मोदी का विपक्ष से सवाल, बताएं- बैलेट पेपर के पुराने तरीके से चुनाव कराने की क्यों की जा रही है मांग

Coronavirus Bihar Latest Politics News Update Bihar assembly election 2020 पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर महागठबंधन पर बड़ा हमला बोला है. उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अभी तीन महीने से ज्यादा का समय है, इसलिए इस मुद्दे पर सोचने से ज्यादा कोरोना संक्रमण से निपटने पर ध्यान दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि जो लोग इस पर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं, वे चुनाव आयोग के विवेक पर अविश्वास कर रहे हैं. राजद को तो आयोग, ईवीएम, अदालत और केंद्रीय जांच एजेंसियों तक पर भरोसा नहीं है.

Also Read: Bihar Assembly Election 2020 : बिहार के विपक्षी दलों का चुनाव आयोग को संयुक्त ज्ञापन, जानिए क्या है मांग

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार ने कहा कि चुनाव में धनबल और बाहुबल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल कांग्रेस और राजद ने किया. जिनके राज में बिहार बूथलूट और चुनावी हिंसा के लिए बदनाम था, वे आज चुनाव में पारदर्शिता बरतने के लिए चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंप कर अपने दाग धोना चाहते हैं.

Also Read: CoronaVirus in Bihar : बिहार में राजभवन में भी फैला कोरोना, 20 स्टॉफ मिले संक्रमित

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने कहा कि ज्ञापन देने वाले बतायें कि बैलेट पेपर के पुराने तरीके से चुनाव कराने की मांग क्यों की जा रही है? मतपेटी से लालू का जिन्न निकलने का वह दौर क्या चुनाव की पारदर्शिता का प्रमाण था?

Also Read: Coronavirus Bihar Recovery Rate Update : बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी तो रिकवरी रेट घटा

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन