Bisfi Election Result 2020: बिस्फी सीट पर भाजपा के हरिभूषण ठाकुर ने राजद के फैयाज अहमद को हराया
Bisfi Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मधुबनी जिला के विधानसभा क्रम संख्या 35 बिस्फी सीट पर भाजपा के हरिभूषण ठाकुर ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के फैयाज अहमद को हराया है. हरिभूषण ठाकुर को कुल 86298 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे फैयाज अहमद को 75829 वोट मिले हैं.

आपके शहर में
बिस्फी विधानसभा में इस बार 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. यहां से राजद ने एक बार फिर वर्तमान विधायक डॉ फैयाज अहमद पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनाव मैदान में उतारा था. वहीं, भाजपा ने पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल को चुनाव मैदान में उतारा था. इनके अलावा, प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया भी चुनाव मैदान में थीं.
पिछले चुनावों की बात करें, तो 2015 में राजद के टिकट पर लड़े फैयाज अहमद ने 70975 वोटों से जीत दर्ज की थी. जबकि, जबकि दूसरे स्थान पर रहे रालोसपा के मनोज कुमार यादव भोज पंडोल को 35650 वोट मिले थे. हार का अंतर 35325 वोटों का था.
2010 के चुनाव में इस सीट से राजद के डॉ फैयाज अहमद विधायक चुने गए थे. उन्होंने जदयू के हरि भूषण ठाकुर को हराया था. डॉ फैयाज अहमद को 47169 मत मिले थे. वहीं, हरि भूषण ठाकुर को 37668 वोट. हार का अंतर 9501 वोटों का था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए