Live Updates
Bihar Chunav 2020, Latest Updates : कोसी और सीमांचल के जिलों में झूम कर निकले मतदाता, देखें तस्वीर और हर अपडेट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020, Latest News Updates from Bhagalpur:बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly election) के तीसरे और अंतिम चरण (3rd Phase Voting) का मतदान शनिवार को संपन्न हुआ. इसमें उत्तर बिहार, कोसी और सीमांचल क्षेत्र के 15 जिलों के 78 सीटों पर मतदान हुआ. यहां पढ़ें- सीतामढ़ी,सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा और वैशाली के विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे मतदान (Bihar election Poll) का हर अपडेट. यहां एनडीए और महागठबंधन के बीच ओवैसी की इंट्री ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है. बिहार चुनाव & बिहार इलेक्शन 2020 से जुडी लेटेस्ट न्यूज़ के लिए बने रहे www.prabhatkhabar.com par.
विज्ञापन
अंतिम चरण में करीब 58 प्रतिशत मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 78 सीटों पर शनिवार को लगातार तीसरी बार वोटरों का उत्साह चरम पर रहा. शाम छह बजे तक करीब 57.91 फीसदी मतदाताओं ने वोट कर 1204 उम्मीदवारों की सियासी किस्मत तय कर दी. इन सीटों पर 2015 में 60.51 फीसदी वोट पड़े थे. पहले चरण में 55.69 तथा दूसरे चरण में 55.70 फीसदी वोट पड़े थे. पूर्णिया के धमदाहा के बूथ पर हवाई फायरिंग और जोकिहाट विधानसभा क्षेत्र में एक बूथ पर उम्मीदवार द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन आदि कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा.
मधेपुरा: सोनाय अनुप उच्च विद्यालय भान टेकठी के मतदाता

सुपौल : बलुआ मध्य विद्यालय पर मतदान करते मतदाता

सुपौल: मध्य विद्यालय पिपराखुर्द मतदान केंद्र संख्या 102 पर महिला मतदाता की भीड़

सहरसा: शाहपुर मतदान केंद्र पर 110 वर्ष की वृद्ध महिला ने किया मतदान

अररिया: मध्य विद्यालय कालाबलुआ बूथ पर डीएम के साथ पहुंचे एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें