चुनाव में जदयू बड़ा भाई, विकास के बूते बनाएंगे सरकार- बीजेपी कोटे से मंत्री सुरेश शर्मा का बड़ा बयान

Updated:
विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020, Suresh sharma : नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि बिहार में विकास के बूते फिर से राजग की सरकार बनेगी. स्पीकर चौक स्थित अटल सभागार में बुधवार को वे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे.

विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha Election : नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि बिहार में विकास के बूते फिर से राजग की सरकार बनेगी. स्पीकर चौक स्थित अटल सभागार में बुधवार को वे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजग में मतभेद की बात मनगढ़ंत है. जदयू बड़े भाई की भूमिका में है. गठबंधन में वीआइपी भाजपा के हिस्से से सीट शेयर करेगी. नगर क्षेत्र में जलजमाव से उत्पन्न विषम हालात पर उन्होंने कहा कि यह स्वीकार करना होगा कि इस साल बारिश आपदा के रूप में सामने आयी. रिकॉर्ड बारिश के कारण समस्या हुई है.

हालांकि युद्धस्तर पर जलनिकासी करायी जा रही है. नाले पर अतिक्रमण से भी परेशानी हुई है. जलजमाव से निजात दिलाने के लिए मनिका मन को ड्रेनेज सिस्टम से शहर से जोड़ने का काम प्रारंभ कराया गया है. 183 करोड़ की लागत से यह आउटफॉल नाला एसटीपी लगा कर बनाया जा रहा है. निर्माण पूर्ण होते ही शहरवासियों को अगले 25 से 30 वर्षों के लिए जलजमाव से मुक्ति मिल जायेगी.

दूसरी ओर शहर में मास्टर नाला और मास्टर प्लान के लिए पटना की एजेंसी अधिकृत की गयी है. बताया कि पिछले मार्च में ढाई सौ सड़कों का शिलान्यास किया था, उसमें 200 से अधिक सड़कें बन गयी हैं. जिले के पांच सड़क जवाहरलाल रोड, मिठनपुरा रोड, भामा साह द्वार से ब्रह्मपुरा थाना, इमली चौक से दिघरा, और आनंद मार्ग सड़क का चौड़ीकरण सह निर्माण कार्य होना है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जब डबल कोर तार लग जाएंगे, तो शहर में लगी लाइट स्वत: ऑन-ऑफ होंगे.

Also Read: Bihar Vidhan Sabha Chunav : बिहार के इन बूथों पर नहीं है संचार की कोई सुविधा, सेटेलाइट के जरिए संपर्क साधेगी चुनाव आयोग

Posted by : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन