ePaper

‍Bihar Election Results 2020 LIVE: एनडीए ने रुझानों में महागठबंधन को पछाड़ा, दोपहर बाद सामने आने लगेंगे परिणाम

Updated at : 10 Nov 2020 12:12 PM (IST)
विज्ञापन
‍Bihar Election Results 2020 LIVE: एनडीए ने रुझानों में महागठबंधन को पछाड़ा, दोपहर बाद सामने आने लगेंगे परिणाम

Bihar Election Results 2020 LIVE: बिहार चुनाव (Bihar Chunav) तीन चरणों में संपन्न हो चुके हैं. आज काउंटिंग का दिन है. काउंटिंग के साथ ही रुझान आने शुरू हो चुके हैं. दोपहर तक पता चल जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किसकी बनने जा रही है. हमारी खास पेशकश में देखिए बिहार चुनाव के सबसे तेज नतीजे. हमारी अनुभवी और सबसे भरोसेमंद टीम करेगी सबसे सटीक विश्लेषण.

विज्ञापन

Bihar Assembly Election 2020: बिहार चुनाव के रिजल्ट में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सुबह आठ बजे काउंटिंग शुरू होने के बाद एनडीए और गठबंधन के बीच जबरदस्त खींचतान देखने को मिल रही थी. काउंटिंग बढ़ने के बाद एडीएन ने महागठबंधन को पीछे छोड़ दिया. दोपहर 12 बजे के करीब एनडीए 119 और महागठबंधन 106 सीटों के रूझानों में आगे चल रही थी. एनडीए की सीटों की बातें करें तो उसमें जदयू के 46, बीजेपी के 66, वीआईपी के 6 और हम एक सीटों पर आगे चलने के रूझान सामने आए. महागठबंधन में शामिल राजद 65, कांग्रेस 23, लेफ्ट पार्टियां 18 सीटों पर आगे चल रही थी. दूसरी पार्टियों में लोजपा के छह सीटों पर आगे चलने की खबर सामने आई. फिलहाल वोटों की गिनती जारी है. Bihar Election Result Live News से जुड़ी हर खबर के लिये बने रहिये prabhatkhabar.com पर.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन