Bihar Election 2020, Live Update: भाजपा को अपराधी प्रवृत्ति के उम्मीदवार से भय, पारा मिलिट्री की तैनाती को आयोग पहुंची
Bihar Election 2020, Live News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही दिन बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल चरम पर है. बीते दिन पीएम मोदी और राहुल गांधी ने रैलियां कर अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की. महागठबंधन और एनडीए के नेताओं में जुबानी जंग जारी है. आज भी ताबड़तोड़ रैलियां है. बिहार चुनाव से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ.
भाजपा का आरोप, दानापुर विधानसभा क्षेत्र के वोटर भयभीत
भाजपा ने चुनाव आयोग से दानापुर विधान सभा क्षेत्र में तत्काल पुलिस की जगह पारा मिलिट्री फोर्स तैनात करने की मांग की है. पार्टी के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूगटा के नेतृत्व में शनिवार को प्रतिनिधिमंडल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिला. आरोप लगाया है कि दानापुर विधान सभा क्षेत्र के वोटर भयभीत हैं. अपराधी प्रवृत्ति के उम्मीदवार चुनाव मैदान में खड़े है. वे मतदाता को अपने पक्ष में वोट देने के लिये डरा रहे हैं.
शिवहर में निर्दलीय प्रत्याशी पर हुआ जनलेवा हमला
बिहार के शिवहर में एक बड़ी घटना सामने आ रही है. शिवहर के हथसार में निर्दलीय प्रत्याशी श्रीनारायण सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है. वही इस घटना के बाद दो अपराधियों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है.
27 अक्टूबर को कन्हैया कुमार की रैली
माकपा पोलिस ब्यूरो सदस्य और पूर्व सांसद वृंदा करात 27 अक्टूबर को पटना आएंगे और पार्टी के उम्मीदवार के प्रचार के लिए विभूतिपुर जायेंगी. जहां कन्हैया और विंदा करात की एक संयुक्त सभा होगी.
पहले चरण में आरजेडी के सोलह वर्तमान विधायकों की प्रतिष्ठा दांव
पहले चरण की 71 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 28 अक्तूबर को होने जा रहा है. पहले चरण में राजद 42 सीटों पर प्रत्याशी उतरा है. खास बात ये है कि उसके सोलह वर्तमान विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर है. इसके अलावा पहले ही चरण में कई ऐसे वर्तमान विधायकों के लिए परीक्षा की घड़ी है,जिनके परिजन चुनाव मैदान में हैं. इनमें किसी की पत्नी तो किसी का बेटा या बेटी शामिल हैं.
चिराग पासवान के मंच पर पहुंचते ही समर्थकों ने लगाये जिंदाबाद के नारे
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए चिराग पासवान आज ओबरा पहुंचे. जहां पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. चिराग पासवान ने भी इस प्रकार के स्वागत के लिए जनता को दिल से धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, आप सभी के आशीर्वाद से बिहार1stबिहारी1st के लिए संकल्पित लोजपा प्रत्याशी भाई प्रकाश चंद्रा जी विजयी होंगे और बिहार के नवनिर्माण में सहयोग देंगे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए