Bihar Election 2020: जीतनराम मांझी ने सीएम नीतीश से मुलाकात कर सौंपी सीटों की लिस्ट...

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Sep 2020 7:44 AM

विज्ञापन

पटना़ एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर अंतिम चरण की बातचीत जारी है. हम पार्टी कितनी सीट पर कहां- कहां चुनाव लड़ेगी, एक अक्तूबर को इसकी घोषणा हो सकती है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर लौटे पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने इसकी जानकारी दी है. चुनाव की घोषणा के बाद यह पहली मुलाकात थी.

विज्ञापन

पटना़ एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर अंतिम चरण की बातचीत जारी है. हम पार्टी कितनी सीट पर कहां- कहां चुनाव लड़ेगी, एक अक्तूबर को इसकी घोषणा हो सकती है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर लौटे पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने इसकी जानकारी दी है. चुनाव की घोषणा के बाद यह पहली मुलाकात थी.

16 सीटों की सूची सौंपी

सूत्रों का कहना है कि मांझी ने मुख्यमंत्री को 16 सीटों की सूची सौंप दी है. अब नीतीश कुमार को फैसला लेना है कि वह कितनी सीट देते हैं. हम को उम्मीद है कि कम से कम आठ से दस सीटें मिल ही जायेंगी. हम प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने पूर्व मुख्यमंत्री के हवाले से बताया कि साढ़े चार बजे दोनों नेताओं की मुलाकात हुई. काफी देर तक चली इस मुलाकात में हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नीतीश कुमार के सामने अपनी बात को रखा.

क्षेत्रीय प्रभारियों और प्रकोष्ठ अध्यक्षों के साथ आरसीपी सिंह ने की बैठक

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) व राज्यसभा में दल के नेता आरसीपी सिंह ने पार्टी नेताओं से कहा है कि वे अपने नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों को बूथों के मतदाताओं तक पहुंचाएं. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में अनगिनत कार्य हुए हैं. संगठन के सभी साथियों का दायित्व है कि उन कार्यों की चर्चा बूथ स्तर तक और घर-घर जाकर करें. यह बातें उन्होंने क्षेत्रीय संगठन प्रभारियों और सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक के दौरान रविवार को कहीं. इन बैठकों का आयोजन दो अलग-अलग पालियों में प्रदेश जदयू कार्यालय में किया गया था.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन