Live Updates

Munger, Bihar Chunav 2020 Result Updates: मुंगेर जिला की तीन में से दो विधानसभा सीटों का अब तक जारी नहीं हुआ परिणाम

Updated:
विज्ञापन

Munger, Bihar Election 2020 Result Live News Updates (मुंगेर चुनाव 2020 रिजल्ट): मुंगेर जिला की तीन विधानसभा सीटों में से 2 सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवारों ने बढ़त बना ली है, जबकि मुंगेर सीट पर भाजपा को बढ़त मिल गयी है. जमालपुर में कांग्रेस के अजय कुमार सिंह ने जदयू के शैलेश कुमार पर बढ़त बना ली है, तो तारापुर विधानसभा सीट पर राजद की दिव्या प्रकाश ने मेवालाल चौधरी पर 3 हजार से अधिक मतों की बढ़त हासिल कर ली है. मुंगेर विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रणव कुमार ने राजद के अविनाश कुमार विद्यार्थी को करीब 2500 वोटों से पीछे छोड़ दिया है. पिछले चुनावों में तारापुर (Tarapur chunav result) और जमालपुर (Jamalpur chunav result) विधानसभा सीट पर जनता दल यूनाइटेड ने जीत दर्ज की थी, तो मुंगेर सीट राष्ट्रीय जनता दल के खाते में गया था. बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2020 और मुंगेर जिला की सभी 3 विधानसभा सीटों की एक-एक अपडेट (Bihar Election 2020 LIVE Updates) के लिए बने रहें प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के साथ.

विज्ञापन

मुंगेर जिला की तीन में से दो विधानसभा सीटों का अब तक क्यों जारी नहीं हुआ परिणाम

जमालपुर में 27 राउंड की गिनती पूरी

जमालपुर में 27 राउंड की गिनती पूरी, अजय कुमार सिंह को करीब 10 हजार वोटों की अजेय बढ़त

जमालपुर में जदयू के शैलेश कुमार पिछड़े, अजय कुमार सिंह ने बनायी बढ़त

जमालपुर में जदयू के शैलेश कुमार पिछड़े, अजय कुमार सिंह ने बनायी बढ़त. अजय कुमार 34111 वोट के साथ सबसे आगे चल रहे हैं, जबकि शैलेश कुमार 32260 वोट पाकर दूसरे स्थान पर हैं. यहां लोजपा को 7566 वोट मिले हैं, जिसका नुकसान जेडीयू को झेलना पड़ रहा है.

मुंगेर में भाजपा के प्रणव को बढ़त, राजद के अविनाश 2 हजार वोट से पिछड़े

मुंगेर में भाजपा के प्रणव कुमार को राजद के अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव पर 2 हजार से अधिक मतों की बढ़त हासिल हो गयी है. अविनाश को 20010 वोट मिले हैं,तो प्रणव 22370 वोट पाकर अभी सबसे आगे चल रहे हैं.

जमालपुर में लोजपा के दुर्गेश ने बिगाड़ा जदयू का खेल!

जमालपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के अजय कुमार सिंह जदयू उम्मीदवार शैलेश कुमार से आगे चल रहे हैं. शैलेश को 20397 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के अजय कुमार सिंह को 21779. लोजपा उम्मीदवार दुर्गेश कुमार सिंह को 3690 मत प्राप्त हुए हैं.

मुंगेर जिला की तीन विधानसभा सीटों में 2 पर महागठबंधन और एक पर भाजपा को बढ़त

मुंगेर जिला की तीन विधानसभा सीटों में से 2 सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवारों ने बढ़त बना ली है, जबकि मुंगेर सीट पर भाजपा को बढ़त मिल गयी है. जमालपुर में कांग्रेस के अजय कुमार सिंह ने जदयू के शैलेश कुमार पर बढ़त बना ली है, तो तारापुर विधानसभा सीट पर राजद की दिव्या प्रकाश ने मेवालाल चौधरी पर 3 हजार से अधिक मतों की बढ़त हासिल कर ली है. मुंगेर विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रणव कुमार ने राजद के अविनाश कुमार विद्यार्थी को करीब 2500 वोटों से पीछे छोड़ दिया है.

Banka, Bihar Chunav 2020 Result Live Updates: बांका की 5 विधानसभा सीटों में 4 पर एनडीए को बढ़त, कटोरिया में राजद ने बनायी बढ़त

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola