ePaper

Bhabhua Election Result : राजद के भरत बिंद ने भाजपा की रिंकी रानी को हराया

Updated at : 10 Nov 2020 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
Bhabhua Election Result : राजद के भरत बिंद ने भाजपा की रिंकी रानी को हराया

Bhabhua Election Result 2020: Bhabhua Vidhan Sabha Election Result 2020, Bhabhua Vidhan Sabha Chunav Result 2020, Bhabhua Assembly Election Result Time & Date

विज्ञापन

Bhabhua Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: कैमूर जिले के भभुआ विधानसभा सीट क्रम संख्या 205 पर 28 Oct 2020 को पहले चरण में मतदान हुआ था. यहां से राजद के भरत बिंद ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की रिंकी रानी पांडेय को 10045 मतों के अंतर से हरा दिया है. भरत को कुल 57561 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रही रिंकी को 47516 मत मिले हैं.

266401 मतदातावाले भभुआ विधानसभा क्षेत्र से कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे. भाजपा विधायक रिंकी रानी पांडेय मैदान में थे. वहीं, जदयू से बागी हुए और तीन बार विधायक बन चुके डॉ प्रमोद कुमार सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे थे. राजद ने भरत बिंद को उम्मीदवार बनाया था.

2015 में यहां BJP के आनंद भूषण पांडे जीते थे. 2018 में यहां उपचुनाव हुए, जिसमें BJP की रिंकी पांडे ने कांग्रेस उम्मीदवार शंभू सिंह पटेल को 14,866 वोटों से हरा दिया. उससे पहले 2010 में यहां से LJP के डॉ प्रमोद कुमार सिंह चौथी बार जीतकर विधायक बने थे.

प्रमोद कुमार पहली बार 2000 में RJD के टिकट पर, फरवरी 2005 में भी RJD और अक्टूबर 2005 में बसपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे. अब तक कुल चुनाव में यहां 6 बार कांग्रेस, 2-2 बार BJP, RJD और भाकपा, 1-1 बार LJP, बसपा, जनता पार्टी और जनसंघ के उम्मीदवार जीत चुके हैं.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन