Begusarai Election Result 2020: बेगूसराय में खिला कमल, नहीं बचा पाई कांग्रेस अपनी सीट

Updated at : 10 Nov 2020 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai  Election Result 2020: बेगूसराय में खिला कमल, नहीं बचा पाई कांग्रेस अपनी सीट

Begusarai Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: बेगूसराय जिले के बेगूसराय (Begusarai) विधानसभा सीट क्रम संख्या 146 पर 03 Nov 2020, मंगलवार को दूसरे चरण में मतदान हुआ था. यहां से बीजेपी प्रत्याशी कुंदन सिंह जीत गये हैं. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अमिता भूषण को 4554 मतों के अंतर से हरा दिया है. कुंदन सिंह को कुल 74217 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे अमिता भूषण को 69663 मत मिले हैं.

आपको बता दें कि, बेगूसराय विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कुंदन सिंह (Kundan Singh, BJP) की सीधी टक्कर कांग्रेस की अमिता भूषण (Amita Bhushan, Congress) से थी. बात करें मतदाताओं की तो बेगूसराय विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 11 हजार 5 सौ 75 है. जिसमें पुरुष वोटरों की संख्या 1 लाख 67 हजार 5 सौ 93 है. जबकि, महिला वोटरों की संख्या 1 लाख 43 हजार 9 सौ 73 है. इस विधानसभा सीट से 9 किन्नर वोटर भी हैं.

बेगूसराय विधानसभा चुनाव 2015

साल 2015 में बेगूसराय विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की अमिता भूषण ने भाजपा के सुरेंद्र मेहता को हराया था. इस चुनाव में अमिता भूषण को 83521 वोट मिले थे. वहीं, बीजेपी के सुरेन्द्र मेहता रनरअप रहे थे. इन्हें कुल 66990 वोट मिले थे.

बेगूसराय विधानसभा चुनाव 2010

वर्ष 2010 के बेगूसराय विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रहे सुरेंद्र मेहता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी लोजपा के उपेंद्र प्रसाद सिंह को हराया था. चुनाव में सुरेन्द्र मेहता को 50602 वोट मिले थे. जबकि, इस चुनाव में रनरअप रहे लोजपा के उपेंद्र प्रसाद सिंह को 30984 वोट मिले थे.

Posted By: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन