Bihar Election 2025: आज से सीएम नीतीश करेंगे चुनावी प्रचार का शंखनाद! मंत्री विजय चौधरी के नामांकन में रहेंगे मौजूद
Nitish Kumar Cm Bihar
Bihar Election 2025: बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज है. बीजेपी-जदयू-राजद समेत कई दलों ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. आज से सीएम नीतीश चुनावी प्रचार की शुरुआत भी करने वाले हैं. इसकी जानकारी संजय झा ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है. पढे़ं पूरी खबर…
Bihar Election 2025: बिहार में अब चुनावी माहौल गरमाने लगा है. मुख्यमंत्री नीतीश आज यानी गुरुवार से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं. जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बुधवार को एक्स पर बताया कि नीतीश कुमार सबसे पहले सरायरंजन और बहादुरपुर जाएंगे, जहां वे जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी और मंत्री मदन सहनी के नामांकन में शामिल होंगे.
नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से सरकार बनाना है
संजय झा ने आगे कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और सबका मकसद साफ है, नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से सरकार बनाना. उन्होंने कहा कि बिहार के लोग डबल इंजन की सरकार से हो रहे विकास को देख रहे हैं और अब बदलाव नहीं चाहते हैं. उन्होंने नीतीश कुमार की कार्यशैली की भी तारीफ की. बोले, “सीएम हर फैसला सोच-समझकर और सबकी राय लेकर करते हैं. सरकार और पार्टी दोनों में वही अंतिम निर्णय लेते हैं.”
2010 का भी टूटेगा रिकॉर्ड
संजय झा ने दावा किया कि इस बार एनडीए को जबरदस्त बहुमत मिलेगा, इतना कि 2010 का रिकॉर्ड भी टूट जाएगा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने एक करोड़ युवाओं को नौकरी या रोजगार देने का वादा किया है, और विकास के सारे बड़े प्रोजेक्ट, सिक्स लेन हाइवे से लेकर नई योजनाओं तक तेजी से पूरे किए जाएंगे. अंत में उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लोगों का मूड साफ है, महिलाएं और युवा दोनों नीतीश सरकार के साथ हैं, इसलिए विपक्ष में डर साफ दिख रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.
डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.
अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.
प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.
बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








