सम्राट कैबिनेट की बैठक आज, सरकारी नौकरी, विकास योजनाओं समेत अन्य मुद्दों पर लग सकती है मुहर

Updated:
विज्ञापन
Bihar Cabinet Meeting today government jobs

सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री

Bihar Cabinet: सम्राट कैबिनेट की बैठक आज (बुधवार) होने वाली है. कई मायनों में यह बैठक बेहद खास मानी जा रही है. आज की बैठक में राज्य के युवाओं, विकास योजनाओं, सरकारी कर्मचारियों समेत अन्य विभागों से जुड़े मुद्दों पर मुहर लगाई जा सकती है.

विज्ञापन

Bihar Cabinet: सम्राट कैबिनेट की बैठक आज शाम 5 बजे होगी. यह बैठक मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में होगी, जिसमें कई प्रमुख एजेंडों पर मुहर लग सकती है. इस बैठक में सीएम सम्राट चौधरी के अलावा डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी, अन्य विभागों के मंत्री और अधिकारी मौजूद रहेंगे. बैठक खत्म होने के बाद आईपीआरडी हॉल में साढ़े 6 बजे आधिकारिक ब्रीफिंग की जाएगी.

युवाओं के लिए नई नौकरी पर लग सकती है मुहर

कैबिनेट की बैठक के दौरान युवाओं के लिए नौकरी से जुड़े फैसले लिए जा सकते हैं. पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा के अलावा अन्य विभागों में नई बहाली निकाली जा सकती है. बिहार सरकार की ओर से 2025 से 2030 तक एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का टारगेट सेट किया गया है. ऐसे में जरूरी एजेंडों पर मुहर लग सकती है.

विकास योजनाओं के साथ सरकारी कर्मचारियों से जुड़े फैसले

आज कैबिनेट की बैठक में राज्य से जुड़े विकास योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. नई सड़क, पुल, ओवरब्रिज, ग्रामीण और शहरी विकास समेत अन्य योजनाओं को लेकर जरूरी फैसले लिए जा सकते हैं. इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों को लेकर नए फैसले लिए जा सकते हैं. इसके अलावा प्रशासनिक सुधार, निवेश और उद्योग से जुड़े एजेंडों पर भी मुहर लग सकती है.

पिछली बैठक में बढ़ा था सरकारी कर्मचारियों का डीए

इससे पहले 13 मई को सम्राट कैबिनेट की बैठक हुई थी. इसमें बिहार के लाखों सरकारी कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया था. वित्त विभाग की ओर से सरकारी कर्मचारियों के डीए को 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया था.

साथ ही बैठक में राज्य के बेहद अपराध और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील जिलों पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, मधुबनी, वैशाली और सिवान में ग्रमीण एसपी के पदों को मंजूरी दी गई थी. इसके अलावा उद्योग विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग समेत अन्य विभागों से जुड़े जरूरी फैसले लिए गए थे.

Also Read: पटना-सासाराम फोरलेन में जमीन अधिग्रहण के लिए रुपये मंजूर, जानिए कब से शुरू होगा निर्माण

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन