Bihar Bypoll 2024: बिहार की चार सीटों पर 9 बजे तक 9.53% मतदान, रामगढ़ में वोटरों का दिख रहा उत्साह

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 13 Nov 2024 10:25 AM

विज्ञापन

UP By-Election 2024

Bihar Bypoll 2024: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है. तरारी, बेलागंज, इमामगंज और रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में वोटरों की लंबी कतार लगी हुई है. सुबह 9 बजे तक इन चारों विधानसभा में कुल 9.54 फीसदी वोटिंग हुई है. सबसे ज्यादा रामगढ़ में 11.35% मतदान हुआ है.

विज्ञापन

Bihar Bypoll 2024: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है. तरारी, बेलागंज, इमामगंज और रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में वोटरों की लंबी कतार लगी हुई है. बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में 12 लाख से ज्यादा वोटर्स सिर्फ एक साल के लिए 4 विधायक चुनेंगे. जिसके लिए 38 कैंडिडेट्स मैदान में उतरे हैं. सुबह 9 बजे तक इन चारों विधानसभा में कुल 9.54 फीसदी वोटिंग हुई है. सबसे ज्यादा रामगढ़ में 11.35% मतदान हुआ है.

गया के नक्सल प्रभावित क्षेत्र इमामगंज में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. यहां 346 बूथ बनाए गए हैं. जिसमें से 320 अति संवेदनशील बूथ हैं. इन बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी. सिर्फ 26 बूथ पर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी.

3 सीटों पर था महागठबंधन का कब्जा

इन चार सीटों में से 3 पर पिछली बार महागठबंधन का उम्मीदवार चुनाव जीता था. जबकि इमामगंज से केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी विधायक थे. चारों ही सीटों पर पूर्व सीएम मांझी समेत कई वरिष्ठ नेता के बेटा-बहू मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं.

Also Read: पहले चरण का नामांकन आज से, 26 नवंबर को होगा मतदान, जानिए डिटेल्स

सेमीफाइनल के रण में 5 महिला प्रत्याशी

साल 2025 में विधानसभा चुनाव होने वाला है. ऐसे में इन चार सीटों के उपचुनाव को सेमीफाइनल या लिटमस टेस्ट के तौर पर देखा जा रहा है. बताया दें कि, सेमीफाइनल के लिटमस टेस्ट में एनडीए और इंडिया गठबंधन ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है. इन चार सीटों पर कुल 38 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं, जिनमें से 33 पुरुष और 5 महिला प्रत्याशी शामिल हैं.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन