Bihar Budget 2023: शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार पर धनवर्षा, महिलाओं पर फोकस, कोई नया टैक्स नहीं

Updated:
विज्ञापन

Bihar Budget 2023 Updates in Hindi: बिहार की नीतीश सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश कर दिया है. वित्त मंत्री विजय चौधरी ने विधानसभा में इस साल का बजट पेश करते हुए कहा कि इस बार युवाओं और रोजगार को प्राथमिकता दी गई है. राज्य सरकार ने 10 लाख लोगों को नौकरी देने का एलान किया है, इसके लिए विभिन्न विभागों में बहाली की जा रही है. सरकारी नौकरियों के साथ ही स्वावलंबन के जरिए रोजगार सृजन किए जा रहे हैं. उद्यमिता और कौशल विकास को बढ़ानेपर जोर दिया जा रहा है. नीतीश सरकार ने इस साल के बजट में बड़ी संख्या में भर्तियों का एलान किया है.

विज्ञापन

राज्य में बढ़ा निवेश, 17 एथेनॉल इकाइयां निर्माणाधीन

विजय कुमार चौधरी ने कहा कि राज्य में 17 एथेनॉल इकाइयां निर्माणाधीन, 550 सौ करोड़ रुपए की लागत से एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की स्थापना की गई है. इसमें भी सरकार ने जोर दिया है, 6 रोपवे योजनाओं को भी मिली स्वीकृति. सोंस यानि गंगा डॉल्फिन के संरक्षण के लिए काम किया जा रहा है. बिहार में 1,464 हुई गंगा डॉल्फिन की संख्या. इसमें भी सरकार ने बेहतर काम किया.

तलाकशुदा महिलाओं को सरकार देगी 25 हजार रुपये

वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण योजना के तहत राज्य सरकार तलाकशुदा अल्पसंख्यक महिलाओं को सहायता राशि के तौर पर पहले 10 हजार रुपये देती थी, जिसे बढ़ाकर अब 25 हजार रुपये कर दिया गया है.

विजय सिन्हा पर विजय चौधरी का तंज

विजय चौधरी ने भाषण के बीच में विजय सिन्हा पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि लखीसारय का आदमी अगर मिथिला की मिठास पर बात करेंगे तो मिठास बिहार छोड़कर चला जाएगा. सिन्हा ने बिहार में प्रगति, विकास, अपराध और बजट को लेकर तंज कसा था था, इसपर ही विजय चौधरी ने पलटवार किया.

पूर्णिया व मुजफ्फरपुर में बनेगा खादी मॉल

वित्तमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि पूर्णिया व मुजफ्फरपुर में खादी मॉल बनाने की योजना है. वहीं कजरा-पिपरैती में सौर ऊर्जा प्लाट लगाने का प्रस्ताव है.

जीविका योजना से जुड़ी एक करोड़ महिलाएं

वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि जीविका के अंतर्गत अबतक कुल 10.45 लाख स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है. एक करोड़ 30 लाख परिवारों की महिलाओं को इन समूहों से जोड़ा गया है. 62 अस्पतालों में दीदी की रसोई, अनुसूचित जाति/ जनजाति, आवासीय विद्यालयों एवं अन्य संस्थानों में 14 दीदी की रसोई का संचालन जीविका दीदियों द्वारा किया जा रहा है.

UPSC की तैयारी के लिए महिलाओं को नीतीश कुमार देंगे अब एक लाख

बिहार की महिलाओं के लिए बड़ा एलान करते हुए वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि नारी शक्ति योजना के अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग और बिहार लोक सेवा आयोग के प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाल�� महिला अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार की तैयारी के लिए क्रमशः एक लाख और पचास हचार की राशि दी जाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola