Bihar Breaking News LIVE: महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार चुने गए, तेजस्वी के साथ सौंपा समर्थन पत्र
Bihar Breaking News LIVE: सृजन घोटाला मामले में चल रही विभागीय कार्यवाही में जिला परिषद कार्यालय के पूर्व नाजिर राकेश कुमार व भू-अर्जन कार्यालय के पूर्व नाजिर राकेश झा के मामले में सुनवाई 13 अगस्त को होगी. बिहार में आज ��ी ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार चुने गए, तेजस्वी यादव के साथ राज्यपाल को सौंपा समर्थन पत्र
बिहार में राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं. नीतीश कुमार को महागठबंधन का नेता चुन लिया गया है. वो अब महागठबंधन के तरफ बिहार के मुख्यमंत्री होंगे. तेजस्वी यादव के साथ राज्यपाल को नई सरकार के गठन के लिए अपना समर्थन पत्र सौंप दिया है.
सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, समय से पहले पहुंचे राजभवन
सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है. उन्हें राज्यपाल से मिलने का समय शाम 4 बजे का मिला था. वक्त से पहले ही राजभवन नीतीश कुमार पहुंचे गए. इसके साथ ही समर्थन पत्र भी सौंप दिया है.
मुजफ्फरपुर में मुहर्रम के जुलूस के दौरान करंट से एक व्यक्ति की मौत, 3 झुलसे
मुजफ्फरपुर में मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक बड़ी घटना हो गई है. करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं, इस घटना में 3 लोग झुलस गए हैं. लोग बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं. घटना बरुराज थाना के फुलवरिया चौक का है.
मौसम विभाग ने पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट, पटना समेत 19 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और ठनका की आशंका
मौसम विभाग ने पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया है. पटना समेत 19 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और ठनका का अलर्ट जारी है. वहीं, पटना, मुजफ्फरपुर सहित बाकी 19 जिलों मे हल्की बूंदा-बांदी की आशंका है.
बिहार की राजनीति पर चिराग पासवान प्रेस वार्ता करेंगे, शाम 3:30 बजे है समय
दिल्ली में चिराग पासवान प्रेस वार्ता करेंगे. शाम 3:30 बजे प्रेस वार्ता करेंगे. बिहार की राजनीति पर प्रेस कांफ्रेंस करेगे.
मनेर में मुहर्रम को लेकर निकाली गई जुलूस व ताजिया
मनेर. कर्बला में शहीद हुए इमाम हसन हुसैन की याद मनेर नगर में भव्य तरीके से इस्लामिक कैलेंडर की 10 वी तारीख मंगलवार आज गाजे बाजे के साथ जुलूस निकला निकाला गया. इस दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन की देखरेख में मनेर नगर के काजी मोहल्ला, हुद्दापर, चारहजार मोहल्ला सहित कई मोहल्ला से ताजिया व जुलूस निकला गया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए