बीपीएससी पेपर लीक मामले में BDO और प्रिंसिपल समेत 4 गिरफ्तार
Bihar Breaking News LIVE: बीपीएससी पेपर लीक मामले में ईओयू ने कार्रवाई तेज कर दी है. BDO और प्रिंसिपल समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
दिल्ली से गायब युवती जक्कनपुर इलाके में मिली
पटना: दिल्ली से गायब हुई युवती को पुलिस ने जक्कनपुर इलाके से सकुशल बरामद कर लिया. इस युवती का लोकेशन पहले शास्त्रीनगर इलाके में मिला था. दिल्ली पुलिस उसे खोजते हुए पहले शास्त्रीनगर पहुंची, लेकिन वह वहां नहीं मिली. इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर जक्कनपुर पुलिस के सहयोग से मीठापुर इलाके से बरामद कर लिया और अपने साथ ले गयी. बताया जाता है कि वह अपने प्रेमी के साथ भाग कर पटना चली आयी थी. हालांकि प्रेमी नहीं मिला.
अवमानना मामले में पटना के एसएसपी के खिलाफ जमानती वारंट
पटना हाइकोर्ट ने अदालती आदेश की अवमानना के एक मामले में पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों के खिलाफ जमानती वारंट जारी करने का निर्देश दिया है .न्यायाधीश पीबी बजनथ्री की एकलपीठ ने गौरी रानी द्वारा दायर अवमानना मामले पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया .
बीपीएससी पेपर लीक मामले में 4 गिरफ्तार
बीपीएससी पेपर लीक मामले में ईओयू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बरहरा के BDO और आरा के वीर कुंवर सिंह कॉलेज के प्रिंसिपल समेत 4 लोगों को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. ईओयू चारो को लेकर कोर्ट के लिए रवाना हो चुकी है.
नाबालिग के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करने के 60 वर्षीय अभियुक्त को तीन वर्ष का कठोर कारावास
पटना: पाॅक्सो एक्ट के विशेष जज धनंजय कुमार मिश्रा की अदालत द्वारा मंगलवार को एक पांच वर्षीय नाबालिग के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करने के अभियुक्त 60 वर्षीय बृजबिहारी सिंह को तीन वर्ष का कठोर कारावास व 20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है.
समस्तीपुर में राजद के सदस्यता अभियान की बैठक में हंगामा
समस्तीपुर में राजद के सदस्यता अभियान की बैठक में जमकर हंगामा हुआ. विधि महाविद्यालय में हो रही इस बैठक में जिलाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. आरजेडी के कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में ये हंगामा हुआ.
जातीय जनगणना पर तेजस्वी की प्रेस कांफ्रेंस
बिहार में जातीय जनगणना को लेकर अब सियासत फिर से गरमाने लगी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे को लेकर मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस किया. तेजस्वी यादव ने सरकार को 72 घंटे का समय दिया है. सीएम से मुलाकात करने का उन्होंने वक्त मांगा है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए