Bihar Breaking News Live: गाली देने वाले IAS अधिकारी केके पाठक ने जताया खेद
Bihar Breaking News LIVE: बिहार की राजीनितक, क्राइम, मौसम व अन्य ताजा खबरों से अपडेट रहें प्रभात खबर डिजिटल के इस ब्रेकिंग लाइव के साथ जुड़कर. जानिए आज क्या है प्रदेश में आपके लिए खास खबरें…
गाली देने वाले IAS अधिकारी केके पाठक ने जताया खेद
बासा के अधिकारियों को गाली देने के आरोपित सीनियर आईएएस अधिकारी केके पाठक ने अपनी बातों पर खेद जताया है, लेकिन बिहार प्रशासनिक सेवा संघ यानि बासा के सामने नहीं झुकने का भी एलान कर दिया है. केके पाठक की ओर से खेद जताने वाला पत्र बिपार्ड की ओर से जारी किया गया है.
नाली का पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में झड़प
गोपालगंज- नाली का पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में झड़प, मारपीट में एक व्यक्ति की हत्या और तीन अन्य लोग घायल, मीरगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली सिंगहा गांव की घटना.
कटिहार में हादसा, चाचा और भतीजे की मौत
कटिहार- हादसे में चाचा और भतीजे की मौत, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत, कोढ़ा थाना क्षेत्र के पवई चौक पर हादसा.
नीतीश की यात्रा पर RCP ने कहा – सिर्फ घूमने से नहीं होता समाधान
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं. सीएम की इस यात्रा का आज 16 वां दिन है, आज वो सहरसा में मौजूद हैं और वहां विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं. वहीं, सीएम की इस यात्रा को लेकर अब पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि, सीएम का यह यात्रा महज एक पिकनिक है, इसमें कोई भी समाधान नहीं हो रहा है.
पूर्णिया में हादसों में 2 लोगों की मौत
पूर्णिया में हादसों में 2 लोगों की मौत. हादसों में 30 से ज्यादा लोग जख्मी. मरंगा, कसबा, सदर थाना क्षेत्र में हादसा
उपेंद्र कुशवाहा बोले- नीतीश को बताना होगा क्या हुआ डील
उपेंद्र कुशवाहा ने आज जमकर जदयू पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जदयू में अति पिछड़ों का कोई बड़ा नेता नहीं है. राजद के लोग बार बार नीतीश कुमार को पद से हटाने की बात कर रहे हैं. नीतीश कुमार को बताना होगा कि उनकी राजद से क्या डील हुई है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए