ePaper

Bihar Board Result 2023: 10वीं परीक्षा की आंसर की जारी, अब इस दिन जारी होगा रिजल्ट, जानें डिटेल

Updated at : 07 Mar 2023 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Board Result 2023: 10वीं परीक्षा की आंसर की जारी, अब इस दिन जारी होगा रिजल्ट, जानें डिटेल

Bihar Board Result 2023: बिहार विघालय परीक्षा समिती ने 10वीं का आसंर की जारी कर दिया है. आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही दसवीं की परीक्षा हुई थी. इसके बाद तुरंत ही इसका आंसर की जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन

Bihar Board Result 2023: बिहार विघालय परीक्षा समिती ने 10वीं का आसंर की जारी कर दिया है. आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही दसवीं की परीक्षा हुई थी. इसके बाद तुरंत ही इसका आंसर की जारी कर दिया गया है. वहीं दसवीं का फाइनल रिजल्ट 13 मार्च के बाद आने की संभावना जताई जा रही है. इससे पहले बिहार बोर्ड ने 12वीं का भी आसंर की जारी किया था. इसके बाद 10 वीं का आसंर की भी अब जारी कर दिया गया है. दूसरी ओर सभी दसवीं के रिजल्ट का बेसब्ररी से इतंजार भी कर रहे है.

10 मार्च तक आपत्ति दर्ज

बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर आसंर की के लिए अप्लाई किया जा सकता है. वहीं जिस को इस आसंर की से आपत्ति है. वह 10 मार्च शाम के पांच बजे तक आपत्ति को दर्ज करा सकता हैं. आपको बता दें कि इन आपत्तियों को केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा. किसी अन्य माध्यम से आपत्ति दर्ज नहीं करवाई जा सकती है. वहीं अगर 10 मार्च के बाद भी आपत्ति को दर्ज किया जाता है, तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा. नतीजों की अगर बात करें तो दसवीं के नतीजे 12 मार्च के बाद कभी भी घोषित किए जा सकते है.

जारी है दसवीं का कॉपी चेकिंग

मालूम हो कि 10वीं के कॉपी को चेक करने का काम लगातार जारी है. वहीं रिजल्ट के घोषित हो जाने के बाद इसे बिहार बोर्ड के ऑफिशियल बेबसाइट biharboardonline.com पर देखा जा सकेगा. वहीं कक्षा दस की परीक्षा का आयोजन 10 से 22 फरवरी को किया गया था. जबकि एक फरवरी से 11 फरवरी तक 12 वीं की परीक्षा आयोजित की गई थी. इसके बाद 12 वीं का आंसर की जारी भी किया गया था. जबकि अब 10 वीं का आंसर की भी जारी कर दिया है.

बिहार के नतीजे पहले घोषित

गौरतलब है कि 12वीं और 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए कुल 123 और 172 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं. संभावना जताई जा रही है कि बिहार के नतीजे सबसे पहले घोषित किए जाएंगे. ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि पिछले साल भी बिहार बोर्ड की तरफ से ही सबसे पहले नतीजों की घोषणा की गई थी.

Published By: Sakshi Shiva

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन