Bihar Board 10th Result: आज दोपहर 1.15 बजे जारी होगा मैट्रिक का रिजल्ट, जानिए परिणाम से जुड़ी बड़ी खबर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Board 10th Result से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि बिहार बोर्ड के द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम आज दोपहर 1.15 बजे जारी किया जाएगा. इस बात की जानकारी बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्वीट करके दी है.

विज्ञापन

Bihar Board 10th Result से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि बिहार बोर्ड के द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम आज दोपहर 1.15 बजे जारी किया जाएगा. इस बात की जानकारी बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्वीट करके दी है. परीक्षा का परिणाम बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर के द्वारा जारी किया जाएगा. बोर्ड की घोषणा के बाद मैट्रिक परीक्षा में शामिल 16.37 लाख छात्रों के दिन की धड़कन तेज हो गयी है. हालांकि, बताया जा रहा है कि इस बार इंटर परीक्षा की तरह ही,

विज्ञापन


Also Read: BSEB Bihar Board 10th Result Live: आज 1.15 बजे आएगा मैट्रिक का रिजल्ट, बिहार बोर्ड ने किया एलान
पिछले वर्ष भी 31 मार्च को आया था बोर्ड का रिजल्ट

बिहार बोर्ड के द्वारा मैट्रिक परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी से 22 फरवरी के बीच किया गया था. परीक्षा में 16. 37 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इसमें 8 लाख 31 हजार 213 छात्रा और 8 लाख 3 हजार 201 छात्र थे. बिहार बोर्ड के द्वारा पिछले साल भी 31 मार्च को मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था. उम्मीद जतायी जा रही है कि इंटर परीक्षा परिणाण की तरह की इस बार मैट्रिक परीक्षा का परिणाम भी बेहतर आएगा. पिछले वर्ष 16 लाख 11 हजार 099 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. इसमें से 12. 86 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी. इसका अर्थ की कुल परीक्षार्थियों में से 79. 88 प्रतिशत छात्र परीक्षा में पास हुए थे.

बोर्ड ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में शामिल छात्रों को अगर अपना परिणाम चेक करने में किसी तरह की कोई परेशानी का सामना करना पड़ता है तो उनकी मदद के लिए बोर्ड के द्वारा ऑफिशियल हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. वो इस पर संपर्क करके अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. 0612 -2232074, 2232257, 2232239, 2230051, 2232227, 8757241924, 7563067820.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन