अब नहीं होगी जमीन में हेराफेरी, दाखिल-खारिज हो या परिमार्जन प्लस, बदलाव होते ही मोबाइल पर आएगा मैसेज

Updated:
विज्ञापन

बिहार भूमि पोर्टल पर नई सेवा शुरू

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े को रोकने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़ी पहल की है. अब बिहार भूमि पोर्टल पर जमाबंदी और प्लॉट से मोबाइल नंबर लिंक करते ही, जमीन के रिकॉर्ड में होने वाले हर छोटे-बड़े बदलाव का अलर्ट सीधे आपके मोबाइल पर एसएमएस से मिल जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन के रिकॉर्ड को लेकर अब लोगों के लिए निगरानी करना आसान हो गया है. बिहार भूमि पोर्टल पर जमाबंदी के लिए SMS अलर्ट की सुविधा उपलब्ध है. मोबाइल नंबर जोड़ने के बाद जमीन के रिकॉर्ड में अहम बदलाव होने पर जानकारी SMS के जरिए मिल सकेगी. इससे जमीन से जुड़े काम की जानकारी समय पर मिल जाएगी. बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर भी SMS Alert Service को ऑनलाइन सुविधा के तौर पर दिखाया गया है.

विज्ञापन

जमीन के रिकॉर्ड में बदलाव हुआ तो मोबाइल पर मिलेगी जानकारी

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की इस सुविधा का फायदा लेने के लिए जमीन मालिक अपनी जमाबंदी या संबंधित प्लॉट से मोबाइल नंबर जोड़ सकते हैं. मोबाइल नंबर का OTP से सत्यापन होने के बाद SMS अलर्ट सेवा चालू हो जाएगी. इसके बाद जमीन के रिकॉर्ड से जुड़ी जरूरी कार्रवाई की जानकारी मोबाइल पर भेजी जाएगी. बिहार भूमि पोर्टल पर अभी भी ‘जमाबंदी पर SMS अलर्ट चुनने की सेवा’ उपलब्ध है.

दाखिल-खारिज शुरू हुआ तो भी आएगा SMS

इस सुविधा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जमीन से जुड़े दाखिल-खारिज की प्रक्रिया शुरू होने और पूरी होने की जानकारी भी SMS से मिल सकती है. इसी तरह परिमार्जन प्लस के जरिए जमीन के रिकॉर्ड में सुधार की प्रक्रिया शुरू होने और उसके पूरा होने की जानकारी भी मोबाइल पर भेजी जाएगी. बिहार भूमि पोर्टल पर दाखिल-खारिज और परिमार्जन प्लस दोनों की ऑनलाइन सेवाएं और स्टेटस देखने की सुविधा भी दी गई है.

ऐसे चालू कर सकते हैं SMS अलर्ट

भू-धारी को बिहार भूमि पोर्टल पर जाकर ‘SMS अलर्ट सेवा प्राप्त करें’ का विकल्प चुनना होगा. इसके बाद अपनी जमीन की जमाबंदी या संबंधित प्लॉट का चयन करके मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. मोबाइल पर आए OTP से नंबर की पुष्टि करनी होगी. सत्यापन पूरा होने के बाद SMS अलर्ट की सुविधा सक्रिय हो जाएगी. विभाग की ओर से राजस्व कर्मियों के जरिए भी मोबाइल नंबर दर्ज कराने का काम कराया जा रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जमीन की जानकारी पर नजर रखने में मिलेगी मदद

इस सुविधा का मकसद जमीन के रिकॉर्ड से जुड़ी कार्रवाई की जानकारी भू-धारी तक समय पर पहुंचाना है. खासकर ऐसे लोगों के लिए यह सुविधा उपयोगी हो सकती है, जो अपनी जमीन से दूर रहते हैं या बार-बार राजस्व कार्यालय नहीं जा पाते. अब उन्हें अपनी जमाबंदी से जुड़ी अहम कार्रवाई की जानकारी मोबाइल पर मिलने का रास्ता मिलेगा. बिहार सरकार के आधिकारिक भूमि पोर्टल पर SMS अलर्ट के साथ मोबाइल/आधार सीडिंग की स्थिति जांचने की सुविधा भी उपलब्ध है.

इसे भी पढ़ें: BDO आनंद कुमार के पांच ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 1.71 करोड़ की अकूत संपत्ति का खुलासा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन