बिहार में बाढ़ के बीच सरकार पर भड़के लालू प्रसाद, कहा- भीख नहीं, बिहार को क्रेडिट में पैसा दें
लालू प्रसाद, आरजेडी सुप्रीमो
Lalu Yadav X Post: बिहार में बाढ़ से इन दिनों कई जिलों में स्थिति गंभीर बनी हुई है. इस बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया पर भड़ास निकाला. सरकार पर उन्होंने तंज कसने के साथ-साथ साफ का कि हम भीख नहीं मांग रहे, बिहार को क्रेडिट में पैसा दें.
Lalu Yadav X Post: बिहार के करीब 13 जिलों में बाढ़ से स्थिति गंभीर बनी हुई है. लाखों लोग बाढ़ की चपेट में हैं. लेकिन प्रशासन भी पूरी तरह से टाइट है. बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए लगातार राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है. इस बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बिहार और केंद्र सरकार पर अपनी भड़ास निकाली. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया और सरकार के सामने अपनी मांग रखी.
एक्स पर लालू प्रसाद ने क्या लिखा?
लालू प्रसाद ने एक्स पर लिखा, 'एक दशक बाद आई भीषण बाढ़ में जब बिहार सरकार का खजाना खाली है. राजकोषीय तनाव चरम पर है तब मुझे मेरा सड़क से सदन तक का संघर्ष याद आ रहा है. लालू यादव जितना पक्ष-विपक्ष में रहकर बिहार और बिहारियों के हक के लिए लड़ा है उतना आज तक कोई नहीं लड़ा. अटल जी की कैबिनेट में एक दर्जन कैबिनेट मंत्री बिहार से थे लेकिन राज्य में मेरी सरकार थी तो इन नकारे नकारात्मक सांप्रदायिक भाजपाइयों ने बिहार को उसके हिस्से का बजट कभी नहीं दिया, कुछ नहीं दिया और ना ही देने दिया. पंचवर्षीय योजना तक में रोक लगा देते थे कि बिहार को पैसा ना मिले. उस वक्त राज्य सीधे उधार भी नहीं ले सकते थे'.
साल 2004 का किया जिक्र
आगे उन्होंने यह भी लिखा, '𝟐𝟎𝟎𝟒 में जब हम राजद के 𝟐𝟒 सांसदों के साथ रुआब के साथ 𝐔𝐏𝐀-𝟏 में रेल मंत्री बने तो बिहार को उन पांच सालों (𝟐𝟎𝟎𝟒-𝟎𝟗) में अपने प्रभाव और राजनीतिक ताकत के बल पर 𝟏 लाख 𝟒𝟒 हजार करोड़ रुपए की भारी भरकम राशि तत्कालीन प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह जी और श्रीमती सोनिया गांधी जी से विकास कार्यों के लिए दिलाई. हमने जो कहा उन्होंने किया'.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
लालू ने खुद को लेकर किया दावा
लालू प्रसाद ने आगे अपने पोस्ट में यह भी दावा किया कि उन्होंने हमेशा नेपाल से आने वाली बाढ़ और उसके स्थायी समाधान के लिए प्रयास किए. लालू सत्ता के लिए अपना चरित्र, चेहरा, चाल और विचार नहीं बदलता. लालू प्रसाद ने लिखा, 'नदियों के रख-रखाव के लिए नेपाल सरकार से दो टूक बात हो, कर्पूरी ठाकुर जी ने भी इस मुद्दे को उठाया था'.
सरकार से किया ये सवाल
लालू प्रसाद ने बाढ़ के स्थायी समाधान करने की मांग की. साथ ही उन्होंने कहा- हम भीख नहीं मांग रहे हैं बल्कि बिहार को क्रेडिट में पैसा दें. लालू प्रसाद में दावा किया कि नदियों के रख-रखाव पर खर्च होने वाला एक पैसा बिहार को नहीं मिला. साथ ही आखिर में उन्होंने सवाल किया कि बिहार का 𝐂𝐃𝐑 (Credit Deposit Ratio) कम क्यों है? आज भी देश में साख-जमा अनुपात बिहार का सबसे कम है?
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए