भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान, कहा- थोड़ा समय नजदीक…

Updated:
विज्ञापन

राइज एंड फॉल में पवन सिंह, फोटो-इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Pawan singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद अब वे विधानसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे. हालांकि, वे किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है.

विज्ञापन

Pawan singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद अब मैं विधानसभा चुनाव जरूर लड़ूंगा. हालांकि, वे किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, इस पर अभी कोई खुलासा नहीं किया. जब बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “थोड़ा समय नजदीक आने दीजिए, सबकुछ पता चल जाएगा.”

विज्ञापन

बीजेपी से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज

पवन सिंह के विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद बीजेपी से उनकी नजदीकियों की चर्चा जोरों पर है. बीजेपी विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि टिकट देने का फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा. उन्होंने यह भी जोड़ा कि राजनीति में कोई भी कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है.

बीजेपी से बढ़ रही नजदीकी

पवन सिंह लगातार बीजेपी नेताओं के संपर्क में बने हुए हैं. वह इंटरनेट मीडिया के जरिए बीजेपी नेताओं को उनके जन्मदिन पर लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं. इसका ताजा उदाहरण 2 फरवरी को देखने को मिला, जब उन्होंने बीजेपी नेता और आजमगढ़ के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव (निरहुआ) को जन्मदिन की बधाई दी.

इससे पहले, 1 फरवरी को उन्होंने बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को और 8 जनवरी को बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं. उनकी इन गतिविधियों को बीजेपी से नजदीकियों के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वे विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ सकते हैं.

पत्नी ज्योति सिंह भी लड़ेंगी चुनाव

गौरतलब है कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों पति-पत्नी राजनीति में किस भूमिका में नजर आते हैं.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: क्या पुतिन से नजदीकियों की वजह से ट्रंप ने जेलेंस्की को व्हाइट हाउस से बाहर निकाला?

लोकसभा चुनाव में नहीं मिली थी सफलता

2024 के लोकसभा चुनाव में पवन सिंह ने बीजेपी से अलग होकर काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था. उस समय उनकी पत्नी ज्योति सिंह भी उनके साथ चुनाव प्रचार में सक्रिय थीं. हालांकि, इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. अब विधानसभा चुनाव में उनकी रणनीति और सियासी सफर पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन