भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने कमरिया लचकाते हुए दिखाई दिलकश अदाएं, 8 साल छोटे एक्टर संग किया डांस
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अकसर अपने फैंस को नए फोटो और वीडियो से सरप्राइज करती रहती है. अब मोनालिसा ने अपने नए वीडियो में साड़ी पहन कर ठुमका लगाया है. इस वीडियो में वो अपने से 8 साल छोटे एक्टर के साथ डांस कर रही हैं.
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने हॉट और दिलकश अदाओं के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर वीडियो और फोटो भी शेयर करती रहती हैं. अपने हर लेटेस्ट वीडियो में मोनालिसा नया ट्रेंड फॉलो करती हुईं नजर आती हैं. उन्होंने अब एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने से 8 साल छोटे एक्टर के साथ कमरिया लचकाते हुए डांस कर रहीं हैं. उनके इस वीडियो को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है.
आपके शहर में
मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है नया वीडियो
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अकसर अपने फैंस को नए फोटो और वीडियो से सरप्राइज करती रहती है. मोनालिसा ने अपने नए वीडियो में साड़ी पहन कर ठुमका लगाया है. इस वीडियो में वो बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं. इस वीडियो में उन्होंने अभिषेक वर्मा साथ डांस कर इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड किया है.
मोनालिसा इन दिनों फव्वारा चौक टीवी शो में नजर आ रही हैं
वीडियो में मोनालिसा और एक्टर अभिषेक वर्मा, रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के गाने पर डांस करते दिख रहे हैं. दोनों के इस नए वीडियो से फैंस काफी इंप्रेस नजर आ रहे हैं. दोनों एक्टर इन दिनों फव्वारा चौक टीवी शो में साथ नजर आ रहे हैं. मोनालिसा ने ये वीडियो वहीं सीरियल के सेट पर बनाया है.
Also Read: Bhojpuri Actress: भोजपुरी अभिनेत्रियां जिनकी प्रेम कहानी रह गई अधूरी, जानें कौन हैं इस लिस्ट में
अभिषेक ने इससे पहले ‘ये है मोहब्बतें’ सीरियल में काम किया है
अभिषेक इससे पहले टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में नजर आ चुके हैं. उन्होंने इस शो में दिव्यंका त्रिपाठी के बेटे का रोल किया है. अभिषेक वर्मा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है. उन्होंने अब मोनालिसा के साथ डांस कर महफ़िल लूट ली है. लोगों को मोनालिसा के साथ उनका डांस खूब पसंद आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए