Bihar Crime: झंडा फहराने जा रही छात्रा के साथ हुआ दुष्कर्म, आरोपी हुआ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Bihar Crime

Bihar Crime: बिहार के भोजपुर जिले के गीधा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह झंडा फहराने स्कूल जा रही है छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार के भोजपुर जिले के गीधा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह झंडा फहराने स्कूल जा रही है छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोपी अधेड़ पीड़िता के गांव का ही निवासी बताया जा रहा है. घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी फैल गई है. उधर घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए और कुछ देर हंगामा भी किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते हाई पुलिस घटनास्थल पहुंची

इस घटना की सूचना मिलते ही गीधा थानाध्यक्ष उमूस सलमा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंची और पीड़िता व उसके परिजन से मिलकर घटना की जानकारी ली. उसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी पीड़िता के गांव के ही निवासी स्व.सिद्धेश्वर सिंह का पुत्र अजय सिंह है. जबकि पीड़िता की उम्र 10 वर्ष बताई जा रही है एवं वह पांचवी कक्षा की छात्रा है. इसके बाद पुलिस ने पीड़िता बच्ची का मेडिकल आरा सदर अस्पताल में करवाया.

जाने घटना के बारे में

जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह जब छात्रा अपने घर से गांव में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय में झंडा फहराने जा रही थी. तभी उसी के गांव का आरोपी अजय सिंह उसे जबरन गोद में उठाकर गांव के सुनसान इलाके में स्थित एक कमरे में ले गया और दरवाजा बंद कर उसे बांधकर पहले मारा-पीटा इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया.

उसके बाद वह वहां से भाग निकला. इसके बाद पीड़िता छात्रा अपने घर पहुंची और इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी.

इस मामले में सदर SDPO टू रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है जिसके बाद पीड़िता को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया है. इसके अलावा आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं उन्होंने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन