मुख्यमंत्री नीतीश पर बरसे मांझी

बिहिया : नगर के साहेब टोला स्थित राजमोहन सिंह कॉम्पलेक्स में सोमवार को नवस्थापित मां महथिन आरोग्य सेवा सदन एवं कंपीटीटिव सॉल्यूशन हब का राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने फीता काट कर उद्घाटन किया. श्री मांझी ने मां महथिन एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित उक्त निजी अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्था […]
बिहिया : नगर के साहेब टोला स्थित राजमोहन सिंह कॉम्पलेक्स में सोमवार को नवस्थापित मां महथिन आरोग्य सेवा सदन एवं कंपीटीटिव सॉल्यूशन हब का राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने फीता काट कर उद्घाटन किया. श्री मांझी ने मां महथिन एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित उक्त निजी अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्था की तारीफ की. उद्घाटन के पश्चात एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि महागंठबंधन सरकार द्वारा आयोजित मानव शृंखला एक छलावा और दिखावा है. कहा कि राज्य में शराबबंदी पूरी तरह से विफल है. राज्य में हर जगह अब भी शराब आसानी से उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










