साइकिल सवार को कोर्ट जा रहे कैदी वाहन ने मारा धक्का, घायल

आरा : शहर के बाबू बाजार चरपुलवा मोड़ के समीप पुलिस वाहन ने एक साइकिल सवार को धक्का मार दिया, जिससे वह आंशिक रूप से जख्मी हो गया. इसकी वजह से चरपुलवा मोड़ के समीप कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. कुछ स्थानीय लोग भी पहुंच गये और घटना पर विरोध […]
आरा : शहर के बाबू बाजार चरपुलवा मोड़ के समीप पुलिस वाहन ने एक साइकिल सवार को धक्का मार दिया, जिससे वह आंशिक रूप से जख्मी हो गया. इसकी वजह से चरपुलवा मोड़ के समीप कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. कुछ स्थानीय लोग भी पहुंच गये और घटना पर विरोध जताने लगे. बताया जा रहा है कि जेल से कैदियों को लेकर वाहन कोर्ट में जा रहा था.
इसी बीच चरपुलवा मोड़ के समीप एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी. साइकिल के अगले चक्के पर पुलिस का कैदी वाहन चढ़ गया. लोगों के हल्ला मचाने पर कैदी वाहन रुका, लेकिन वाहन में कैदियों के होने के कारण जल्दी से मामले को रफा-दफा कर वाहन को वहां से हटा दिया गया. बता दें कि कैदी वाहन काफी तेज गति से जा रहा था, जिससे हादसा हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










