एक पत्थर ने डाला झगड़े का बीज, छह लोग जख्मी

Published at :10 Nov 2016 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
एक पत्थर ने डाला झगड़े का बीज, छह लोग जख्मी

आरा : जगदीशपुर के ज्ञानपुरा में बच्चों द्वारा फेंका गया एक ईंट ने बखेड़ा कर दिया. देखते ही देखते बच्चों का झगड़ा बड़ों के बीच पहुंच गया और इस मारपीट की घटना में दो महिला समेत कुल छह लोग जख्मी हो गये. उन्हें जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल से इलाज के बाद सदर अस्पताल भेज दिया गया. […]

विज्ञापन

आरा : जगदीशपुर के ज्ञानपुरा में बच्चों द्वारा फेंका गया एक ईंट ने बखेड़ा कर दिया. देखते ही देखते बच्चों का झगड़ा बड़ों के बीच पहुंच गया और इस मारपीट की घटना में दो महिला समेत कुल छह लोग जख्मी हो गये. उन्हें जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल से इलाज के बाद सदर अस्पताल भेज दिया गया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,

ज्ञानपुरा गांव में रंजन साह के घर के लड़के व बगल के लड़कों में विवाद हुआ. ईंट-पत्थर एक तरफ से फेंके गये, जिसका परिणाम हुआ कि दोनों पक्षों के बड़े आपस में शिकायत लेकर एक-दूसरे के पास पहुंचे. वाद-विवाद बढ़ता गया और लाठी-डंडे से मारपीट शुरू हो गयी, जिसमें राजाराम साह के पुत्र रंजन साह, केशरनाथ सिंह की पत्नी डेमन देवी, केदार साह के पुत्र मिंटू साह तथा उनकी पत्नी पूनम देवी तथा नीतीश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दूसरी तरफ चांदी थाने के अखगांव में हुई मारपीट में सुमित्रा देवी बुरी तरह से जख्मी हो गयी. सुमित्रा देवी अखगांव निवासी विनय कुमार की पत्नी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन