शराब के साथ चाचा-भतीजा धराये, पुलिस ने भेजा जेल

Published at :21 Oct 2016 2:51 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ चाचा-भतीजा धराये, पुलिस ने भेजा जेल

आरा : पुलिस ने अवैध शराब के साथ चाचा-भतीजा को धर दबोचा. दोनों बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया- बेलवनिया रोड से बिहिया की ओर आ रहे थे. तभी पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि पुलिस कप्तान क्षत्रनील सिंह को यूचना मिली कि बेलवनिया से शराब लेकर […]

विज्ञापन

आरा : पुलिस ने अवैध शराब के साथ चाचा-भतीजा को धर दबोचा. दोनों बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया- बेलवनिया रोड से बिहिया की ओर आ रहे थे. तभी पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि पुलिस कप्तान क्षत्रनील सिंह को यूचना मिली कि बेलवनिया से शराब लेकर दो तस्कर बिहिया की ओर आ रहे हैं.

पुलिस कप्तान ने तत्काल इसकी जानकारी थानाध्यक्ष बिमलेश कुमार को दी और गिरफ्तार करने का आदेश दिया. बिहिया बेलवनिया रोड में पुलिस को बाइक पर दो लोग आते दिखे. वहीं पुलिस को आता देख बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगे, तो पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. दोनों की पहचान बिहिया निवासी चाचा बनारसी प्रसाद तथा उसके भतीजे रोशन कुमार उर्फ अप्पू के रूप में हुई. पुलिस ने उसके पास से 180 एमएल की 85 बोतल शराब भी बरामद की.

गाय ने तोड़ा सदर अस्पताल में लगी एटीएम का शीशा
आइडीबीआइ की क्षतिग्रस्त एटीएम.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन