चकाचक होगा आरा स्टेशन, कचरा फैलाने पर जुर्माना

आरा : आरा रेलवे स्टेशन को साफ-सुथरा एवं चकाचक बनाने के लिए रेल हेल्थ निरीक्षक ने दानापुर रेल मंडल से 50 डस्टबीन की मांग की है, ताकि स्टेशन परिसर में कचरा न फैले. डस्टबीन लगने के बाद यात्रियों से पॉलीथिन, पानी की बोतल, कागज के टुकड़े आदि इधर-उधर न फेंक कर डस्टबीन में डालने की […]
आरा : आरा रेलवे स्टेशन को साफ-सुथरा एवं चकाचक बनाने के लिए रेल हेल्थ निरीक्षक ने दानापुर रेल मंडल से 50 डस्टबीन की मांग की है, ताकि स्टेशन परिसर में कचरा न फैले. डस्टबीन लगने के बाद यात्रियों से पॉलीथिन, पानी की बोतल, कागज के टुकड़े आदि इधर-उधर न फेंक कर डस्टबीन में डालने की अपील की जायेगी. इस संबंध में रेल हेल्थ निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अगर कोई यात्री डस्टबीन लगने के बाद सीधे प्रयोग नहीं करेंगे, तो उन पर जुर्माना लगाया जायेगा.
उन्होंने बताया कि गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर रेलवे एक्ट के तहत 500 रुपये तक आर्थिक दंड लगाये जायेंगे. अगर कोई यात्री नियम के विरुद्ध कार्य करेगा, तो आर्थिक दंड के साथ जेल का भी प्रावधान एक्ट में है. स्टेशन को साफ-सुथरा रखने एवं सुंदर बनाने के लिए स्टेशन परिसर में जगह-जगह जागरूकता संबंधी बैनर भी लगाये जायेंगे. श्री सिंह ने बताया कि स्टेशन को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए जो भी आवश्यक कदम होंगे, उठाये जायेंगे, ताकि यात्रियों को हर सुविधाएं मिल सकें. उन्होंने कहा कि प्लेटफाॅर्मों को स्वच्छ रखने के लिए 10 सफाई कर्मियों को लगाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










