अपने रिश्तेदार से सामान आपूर्ति का था आरोप

Published at :16 Jun 2016 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
अपने रिश्तेदार से सामान आपूर्ति का था आरोप

आरा : जेल आइजी आनंद किशोर ने मंडल कारा, आरा के तत्कालीन सहायक जेल अधीक्षक अनिल कुमार को वित्तीय अनियमितता मामले में दोषी पाये जाने के बाद बुधवार को सेवा से बरखास्त कर दिया है. विदित हो कि 28 दिसंबर, 2015 को वितीय अनियमितता के मामलों को लेकर जेल आइजी द्वारा निलंबित कर दिया गया […]

विज्ञापन

आरा : जेल आइजी आनंद किशोर ने मंडल कारा, आरा के तत्कालीन सहायक जेल अधीक्षक अनिल कुमार को वित्तीय अनियमितता मामले में दोषी पाये जाने के बाद बुधवार को सेवा से बरखास्त कर दिया है. विदित हो कि 28 दिसंबर, 2015 को वितीय अनियमितता के मामलों को लेकर जेल आइजी द्वारा निलंबित कर दिया गया था. निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय गोपालगंज निर्धारित किया गया था. उन पर आरोप था कि श्री कुमार द्वारा जिस ठेकेदार का टेंडर था,

उससे आपूर्ति न लेकर अपने रिश्तेदार से मंडल कारा में सामान की आपूर्ति करायी गयी थी. इसको गंभीरता से लेते हुए जेल आइजी ने निलंबित कर दिया था. इसके बाद संचालन पदाधिकारी द्वारा सुनवाई के दौरान उक्त पदाधिकारी के दोषी पाये जाने के साथ ही जेल आइजी से उनकी बरखास्तगी की अनुशंसा की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन