वाहन चेकिंग अभियान में वसूला गया जुर्माना

Published at :08 Jun 2016 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन चेकिंग अभियान में वसूला गया जुर्माना

आरा : अचानक से पुलिस कप्तान क्षत्रनील सिंह के निर्देश पर मंगलवार की सुबह से लेकर शाम तक पूरे जिले में जब वाहन चेकिंग अभियान चलाये जाने लगा, तो बिना कागजात के वाहन चलानेवालों में हड़कंप मच गया. नवादा पुलिस ने जहां पकड़ी चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया, वहीं नगर थाना पुलिस ने शिवगंज […]

विज्ञापन

आरा : अचानक से पुलिस कप्तान क्षत्रनील सिंह के निर्देश पर मंगलवार की सुबह से लेकर शाम तक पूरे जिले में जब वाहन चेकिंग अभियान चलाये जाने लगा, तो बिना कागजात के वाहन चलानेवालों में हड़कंप मच गया. नवादा पुलिस ने जहां पकड़ी चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया, वहीं नगर थाना पुलिस ने शिवगंज मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चला कर अवैध रूप से बिना कागजात के तथा ट्रिपल लोड चलनेवाले वाहनचालकों में हड़कंप मच गया.

बड़हरा पुलिस ने बड़हरा में, गड़हनी पुलिस ने गड़हनी में तथा जिले के तमाम थानेदारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चला कर सबको चकित कर दिया. विशेष रूप से चलाये गये वाहन चेकिंग अभियान के तहत नवादा थानाध्यक्ष संजय शंकर एवं एएसपी अभियान मो साजिद ने पकड़ी चौक पर पहुंच कर बिना कागजात के करीब चार दर्जन गाड़ियों को जब्त कर लिया. पुलिस ने करीब 3500 रुपये से ज्यादा जुर्माना वसूला.

वहीं नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार शाही के नेतृत्व में विशेष रूप से वाहन चेकिंग शिवगंज मोड़ पर चलाया गया. पुलिस ने शिवगंज मोड़ से करीब दो दर्जन से ज्यादा बिना कागजात व ट्रिपल लोड चलनेवाले वाहनचालकों को धर दबोचा. पुलिस ने 3000 रुपये से ज्यादा जुर्माना वसूला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन