जज ने तंबाकू व मद्यपान नहीं करने की ली शपथ

Published at :01 Jun 2016 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
जज ने तंबाकू व मद्यपान नहीं करने की ली शपथ

आरा : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में जिला विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन मंगलवार को सिविल कोर्ट परिसर स्थित जिला कक्ष के बाहर जिला जज एके झा की अध्यक्षता में किया गया. वहीं दूसरी ओर अधिवक्ता हॉल में भी एसोसिएशन के अध्यक्ष रामाधार सिंह की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता शिविर का […]

विज्ञापन

आरा : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में जिला विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन मंगलवार को सिविल कोर्ट परिसर स्थित जिला कक्ष के बाहर जिला जज एके झा की अध्यक्षता में किया गया. वहीं दूसरी ओर अधिवक्ता हॉल में भी एसोसिएशन के अध्यक्ष रामाधार सिंह की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जिला जज एके झा ने कहा कि तंबाकू या उससे जुड़े उत्पाद व मद्यपान नहीं करना चाहिए.

जिला जज श्री झा, प्रधान न्यायाधीश रमेश कुमार सिंह व न्यायिक पदाधिकारी समेत न्यायिक कर्मियों ने शपथ ली कि मैं तम्बाकू या तंबाकू से जुड़े उत्पाद का सेवन नही करूंगा एवं मद्यपान भी नहीं करूंगा. मैं यह भी प्रण लेता हूं कि तंबाकू या तंबाकू से जुड़े उत्पाद का सेवन एवं मद्यपान करने से समाज के अन्य लोगों को भी रोकने की कोशिश करूंगा. शपथ लेनेवालों में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीबी सिंह व राजेश कुमार, सीजेएम श्री राय, एसीजेएम राकेश कुमार, प्रणव शंकर व अन्य न्यायिक पदाधिकारी एवं न्यायिक कर्मी शामिल थे.

वहीं दूसरी ओर विधिक जागरूकता शिविर में एसोसिएशन के अध्यक्ष रामाधार सिंह, सचिव राजेश कुमार पांडेय उर्फ पप्पू ने तंबाकू व मद्यपान से होनेवाली हानियों पर प्रकाश डाला. शिविर में अधिवक्ता अरसद, मो जफर समेत कई अधिवक्ताओं ने तंबाकू व उससे जुड़े उत्पाद एवं मद्यपान का सेवन नहीं करने और इससे समाज के अन्य लोगों को भी रोकने की कोशिश करने की शपथ ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन