आरोपित पति आरैया टोला से गिरफ्तार

Published at :16 May 2016 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
आरोपित पति आरैया टोला से गिरफ्तार

जगदीशपुर : धनगाई थाने की पुलिस ने गत माह 10 अप्रैल को दलीपुर खेल मैदान के समीप हत्या कर फेंका गया महिला के शव के मुख्य आरोपित उसके पति को पीरो थाना क्षेत्र के आरैया टोला से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इलाहाबाद कुकुरहटा थाना क्षेत्र के वितनी टोला निवासी अजय कुमार को अपनी पत्नी […]

विज्ञापन

जगदीशपुर : धनगाई थाने की पुलिस ने गत माह 10 अप्रैल को दलीपुर खेल मैदान के समीप हत्या कर फेंका गया महिला के शव के मुख्य आरोपित उसके पति को पीरो थाना क्षेत्र के आरैया टोला से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इलाहाबाद कुकुरहटा थाना क्षेत्र के वितनी टोला निवासी अजय कुमार को अपनी पत्नी रीता देवी की हत्या करने के जुर्म में पुलिस को तलाश थी.

इस मामले में धनगाई थाने की पुलिस चार दिन पहले एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. जबकि एक और आरोपित को गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. धनगाई थानाप्रभारी मोहन कुमार ने बताया की हत्या कर फेंका गया शव महिला रीता देवी का है, उसका मायका बक्सर जिले के बाबूगंज इंग्लिश था, जिसे उसके पति दो रिश्तेदारों की मदद से सुनियोजित तरीके से हत्या कर फेंक दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन