जगदीशपुर में डायरिया ने पसारा पांव, एक की मौत, 15 अाक्रांत

जगदीशपुर : नगर क्षेत्र के वार्ड नं 5 स्थित खपटहा महादलित मुहल्ले में डायरिया के प्रकोप से जहां एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी, वहीं एक दर्जन से अधिक लोग अक्रांत है, जिन्हें इलाज हेतु जगदीशपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया़ रात्रि पहर अचानक खपटहा महादलित मुहल्ला निवासी शिवमुनी राम के 12 […]
जगदीशपुर : नगर क्षेत्र के वार्ड नं 5 स्थित खपटहा महादलित मुहल्ले में डायरिया के प्रकोप से जहां एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी, वहीं एक दर्जन से अधिक लोग अक्रांत है, जिन्हें इलाज हेतु जगदीशपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया़ रात्रि पहर अचानक खपटहा महादलित मुहल्ला निवासी शिवमुनी राम के 12 वर्षीय पुत्र विजय कुमार की तबियत बिगड गयी़ परिजन नीजि चिकित्सक से राय ले कर दवा देने के बाद अस्पताल ले जाने की सोच ही रहे थे
कि उसकी मौत हो गयी, इसके बाद मुहल्ले के महेंद्र राम 33 वर्ष, मुकेश कुमार 15 वर्ष, अरविंद राम 12 वर्ष, मनीषा 12 वर्ष, पम्मी कुमारी 14 वर्ष, सुभांती कुमारी 15 वर्ष, कविता 14 वर्ष, संजय राम 16 वर्ष, अमरजीत राम 12 वर्ष सहित अन्य लोगों की तबियत बिगड गयी़ जिन्हें इलाज हेतु रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया़ नगर में दर्जनों लोगों को डायरिया की बीमारी होने की सूचना पाकर एसडीओ बाल मुकुंद प्रसाद, बीडीओ प्रभाकर कुमार, सीओ अमित रंजन अस्पताल पहुंच कर चिकित्सकों से सहीं इलाज करने का निर्देश दिया तथा मेडिकल टीम को खपटहा महादलित मुहल्ले में जाने का निर्देश दिया गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










