मारपीट की घटना को ले एनएच-30 जाम

Published at :13 Apr 2016 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट की घटना को ले एनएच-30 जाम

कोइलवर/चांदी : चांदी थाना क्षेत्र में बड़हरा राजद विधायक की बहन के साथ बदसलूकी व मारपीट किये जाने मामले में घटना के तीन दिन बाद तक एक भी गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर राजद के विधायक सरोज यादव अपने समर्थकों के साथ कायमनगर बाजार पर आरा-पटना मुख्य मार्ग को सुबह ग्यारह बजे से साढ़े तीन […]

विज्ञापन

कोइलवर/चांदी : चांदी थाना क्षेत्र में बड़हरा राजद विधायक की बहन के साथ बदसलूकी व मारपीट किये जाने मामले में घटना के तीन दिन बाद तक एक भी गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर राजद के विधायक सरोज यादव अपने समर्थकों के साथ कायमनगर बाजार पर आरा-पटना मुख्य मार्ग को सुबह ग्यारह बजे से साढ़े तीन बजे तक चार घंटे तक जाम कर दिया, जिससे सड़कों पर लंबी जाम लग गयी. अपनी बहन के साथ हुई घटना को लेकर राजद के विधायक ने चांदी पुलिस व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. विधायक व उनके समर्थकों चांदी थानाध्यक्ष से लेकर तत्कालीन

पुलिस अधीक्षक को निलंबन की मांग पर अड़े रहे. कायमनगर में एनएच 30 पर बीच सड़क पर ही अपने समर्थकों के साथ बैठे राजद विधायक ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में जब राजद विधायक की मां बहन सुरक्षित नहीं है तो आम महिलाओं का क्या कहना. लगातार चार घंटे तक आरा-पटना मुख्य पथ पर आवगमन बाधित रहने को लेकर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रही. विधायक द्वारा जाम की सूचना मिलते ही कोइलवर पुलिस जाम स्थल पर पहुंची लेकिन कोइ हल नहीं निकल पाया. इधर जाम छुड़ाने को लेकर जिले से आये एसडीएम नवदीप शुक्ला, एसडीपीओ संजय कुमार, डीएसपी रेशु कृष्णा, विकास कुमार, इंस्पेक्टर नेयाज अहमद, अंचलाधिकारी समेत कोईलवर व चांदी थाने की मौजूदगी जाम स्थल पर डटी रही, लेकिन विधायक दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग पर डटे रहे. चार घंटे तक चली मान मनौवल के बाद आरोपितों पर कार्रवाई के लिखित आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया. जाम हटने के दौरान ही अचानक अस्पताल में बहन की मौत की खबर पाकर विधायक फूट-फूट कर रोने लगे. विधायक ने रोते हुए कहा कि चांदी के इलाके में उनकी बहन के साथ बदसलूकी व मारपीट की घटना में गंभीर रूप से जख्मी उनकी बहन का इलाज पटना के निजि अस्पताल में चल रहा था जो कोमा में थी, जहं मंगलवार को दोपहर तीन बजे अंतिम सांस ली. इधर चार घंटे तक आरा-पटना सड़क जाम रहने से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुई.

चिलचिलाती धूप में व गरम हवा के थपेड़ों के बीच बच्चे चार घंटे तक बस में बैठे रहे़. इधर समय से बच्चों को नहीं पहुंचने पर बस कंडक्टर की फोन की घंटिया बजती रही़ वहीं जाम के दौरान बस में फंसे यात्रियों को भी भारी परेशानियों का समाना करना पड़ा व पीने के पानी के लिए वह इधर -उधर भटकते दिखे. चैती छठ व्रतियों को भी जाम के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन