अंगरेजी शराब दुकान खोलने में मापदंड का रखें ख्याल : भाई ब्रह्मेश्वर

आरा : बिहार राज्य नागरिक परिषद के अध्यक्ष सह वरीय जदयू नेता भाई ब्रह्मेश्वर ने जिलाधिकारी डॉ बीरेंद्र प्रसाद यादव से मिलकर अंग्रेजी शराब की दुकान राज्य सरकार के मापदंड के अनुसार ही खोलने का आग्रह किया . उन्होंने कहा कि सरकार का निर्देश है कि धार्मिक, स्कूल, मंदिर-मस्जिद व अन्य सामाजिक स्थलों पर या […]
आरा : बिहार राज्य नागरिक परिषद के अध्यक्ष सह वरीय जदयू नेता भाई ब्रह्मेश्वर ने जिलाधिकारी डॉ बीरेंद्र प्रसाद यादव से मिलकर अंग्रेजी शराब की दुकान राज्य सरकार के मापदंड के अनुसार ही खोलने का आग्रह किया .
उन्होंने कहा कि सरकार का निर्देश है कि धार्मिक, स्कूल, मंदिर-मस्जिद व अन्य सामाजिक स्थलों पर या किसी भी अनापति जगह के बीच अंग्रेजी शराब की दुकानें नहीं खोली जाये. भाई ब्रह्मेश्वर ने उक्त बातें अपने निवास स्थान हरिजी हाता स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता में बतायी. उन्होंने कहा कि अगर कोई दुकान खोलने में किसी प्रकार की चुक हो गयी हो, तो पुन: जांचोपरांत उसे अन्यत्र खोलने का आग्रह किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










