दवा दुकानों में छापेमारी, दवाएं जब्त

आरा : प्राइवेट मेडिकल स्टोर में सरकारी सप्लाइ की दवाएं बेचने का बड़ा मामला उजागर हुआ है. शनिवार देर शाम को ड्रग इंस्पेक्टर की अगुआई में सदर अस्पताल के समीप दवा दुकानों में छापेमारी की गयी. इस क्रम में नगर थाना क्षेत्र के शिवगंज विश्वकर्मा मार्केट में संचालित आर्य मेडिकल हॉल से 140 एंटी मेलेरियल […]
आरा : प्राइवेट मेडिकल स्टोर में सरकारी सप्लाइ की दवाएं बेचने का बड़ा मामला उजागर हुआ है. शनिवार देर शाम को ड्रग इंस्पेक्टर की अगुआई में सदर अस्पताल के समीप दवा दुकानों में छापेमारी की गयी. इस क्रम में नगर थाना क्षेत्र के शिवगंज विश्वकर्मा मार्केट में संचालित आर्य मेडिकल हॉल से 140 एंटी मेलेरियल वैक्सीन जब्त किया गया,
जो 65 रुपये मूल्य के बदले 225 रुपये में बेचा जा रहा था. यहां से दवाओं के कई नमूने जांच के लिए उठाये गये हैं. इधर, नवादा थाना क्षेत्र के बंधन टोला में संचालित मातृ छाया मेडिकल हॉल में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में सरकारी सप्लाइ की दवाएं जब्त की गयीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










